#यूटिलिटी
June 23, 2025
हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, नहीं पहुंचे सीएम सुक्खू
कल रामपुर में होगा वीरभद्र सिंह का चतुर्वाषिक श्राद्ध
शेयर करें:
शिमला। आधुनिक हिमाचल के निर्माता और प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व वीरभद्र सिंह की आज जयंती राजीव भवन शिमला में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अलावा कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह के जीवन और कार्यों को याद किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। आधुनिक हिमाचल निर्माता कहे जाने वाले स्व वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विक्रमादित्य सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नहीं पहुंच पाए। अभी तक इसका कारण सामने नहीं आया है। हालांकि बीते रोज शिमला के रिज पर बीते कल वीरभद्र की जयंती पर आयोजितक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीएम सुक्खू पहुंचे थे। उन्होंने विजेताओं को इनाम वितरित किए थे। लेकिन आज वह राजीव भवन शिमला में मौजूद नहीं हुए।
बता दें कि वीरभद्र सिंह का चार साल पहले साल 2021 में निधन हो गया था। तभी से ही हर साल कांग्रेस कार्यालय में इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इस बार भी उनकी जयंती पर शिमला और रामपुर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा उनके कई चाहनेवाले पहुंच कर उन्हें याद कर रहे हैं।
स्व वीरभद्र सिंह को आज राजीव भवन शिमला में श्रद्धांजलि दी गई। कल उनके पैतृक गांव रामपुर में वीरभद्र सिंह का चतुर्वाषिक श्राद है। जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने इसके लिए प्रदेश भर के लोगों को आमंत्रित किया है। बता दें कि आज ही शिमला के रिज पर वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाना था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को आगे सरका दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के मनरेगा मजदूरों को राहत : रुके हुए कामों को मिलेगी रफ्तार, केंद्र सरकार ने जारी की राशि
वीरभद्र की जयंती पर उनके बेटे और कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि आज वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। लेकिन दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से चर्चा के बाद अब इस कार्यक्रम को 15 जुलाई को रखा गया है। हालांकि रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। लेकिन उसका अनावरण 15 जुलाइ को किया जाएगा। जिसमें सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।