#यूटिलिटी

May 16, 2025

हिमाचल: सेना के सम्मान में छोटी काशी में निकाली तिरंगा यात्रा, 100 मीटर लंबे झंडे ने बढ़ाई शोभा

इंडियन आर्मी जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

शेयर करें:

Mandi Tringa Yatra

मंडी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दिया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने एलओसी पर आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन मिसाइलों को भी भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से हर भारतीय खुश है। जिसको लेकर अब भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज हिमाचल के मंडी जिला में भी ऐसी ही एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकाली तिरंगा यात्रा

मंडी जिला में पड्डल मैदान से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सभी जाति-धर्मों और समुदायों के लोगों ने शिरकत की और भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह यात्रा पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकाली गई। जिसमें लोगों ने 100 मीटर का झंडा लेकर इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। लोगों ने "इंडियन आर्मी जिंदाबाद", और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अलावा पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे भी शमिल हुए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत: 6 दिन बारिश अंधड़ की जताई संभावना; दो दिन रहेगा येलो अलर्ट

भाजपा नेता भी रहे मौजूद

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीब बिंदल सहित कई भाजपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। जिससे आज हर भारतवासी को अपनी सेना पर गर्व है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग ने ठेकेदारों की जेब पर डाला बोझ, टेंडर कॉस्ट में कर दी बढ़ोतरी

जानें क्या बोले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के साथ टकराव के दौरान तुर्किये और चाइना ने पाकिस्तान का साथ दिया। पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब तुर्किये  में भूकंप आया था, तब भारत सरकार ने सबसे पहले उसकी मदद की थी। लेकिन तुर्किये उस मदद को भूल गया और हमारे ही दुश्मन देश की मदद करने लग पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचली बागवानों को राहत: तुर्की ने पाकिस्तान को दिए ड्रोन, भारत ने बंद किया सेब आयात

सेब आयात पर लगाएं प्रतिबंध

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब भारत को तुर्किये के खिलाफ सभी तरह के व्यापारिक एग्रीमेंट रद्द कर देने चाहिए। हिमाचल के लोगों की विशेष रूप से यह मांग है कि तुर्किये  से आयात किए जाने वाले सेब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा देनी चाहिए। इतना ही नहीं टर्की के साथ टूरिज्म को लेकर भी सख्त कदम उठाने चाहिए। हर साल लाखों भारतीय टर्की में घूमने के लिए जाते हैं। उन लोगों को अब टर्की का वायकाट कर देना चाहिए। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख