#यूटिलिटी
May 16, 2025
हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत: 6 दिन बारिश अंधड़ की जताई संभावना; दो दिन रहेगा येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 6 दिन बारिश के जताए आसार
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में इतनी बढ़ोतरी हो गई है, कि दिन के समय लू चलने जैसा एहसास हो रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल में जल्द ही बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो अगले छह दिन तक बारिश के आसार हैं। हालांकि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 18 मई को सक्रिय हो रहा है। जिसका असर अगले कुछ दिन तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर 19 और 20 मई को अधिक रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। विभाग ने 19 और 20 मई को तेज अधंड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग ने ठेकेदारों की जेब पर डाला बोझ, टेंडर कॉस्ट में कर दी बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो 16 से 18 मई के दौरान प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आज यानी 16 मई को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 मई को मौसम में बड़ा बदलावा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को निम्न पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों के साथ.साथ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 मई को भी हिमाचल के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 21 और 22 मई को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।
मौसम विभाग ने 19 और 20 मई के लिए कुछ स्थानों पर बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन दो दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस बदलते मौसम के कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी और बारिश दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : होम स्टे के लिए बने नए रूल्स, तीन कैटेगरी बनेगी- यहां जानिए
बता दें कि हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिससे तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते रोज प्रदेश के ऊना जिला का तापमान 41ण्8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऊना में पिछले कल का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां सुबह ही गर्मी पड़ने लग रही है, जबकि दोपहर के समय गर्म लू चलने लगी है।
वहीं बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भारी संख्या में सैलानी हिमाचल का रूख करने लगे हैं। हिमाचल में इस समय पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालंाकि पिछले दिनों भारत पाक तनाव के बीच हिमाचल में पर्यटकों की संख्या एकदम से कम हो गई थी। लेकिन अब दोबारा से पर्यटक हिमाचल का रूख करने लगे हैं। जिसे देख कर पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रोनक लौट आई है।