राजनीति

#यूटिलिटी

February 28, 2025

हिमाचल में बारिश के साथ अब बाढ़ का अलर्ट, पंडोह डैम के खोले फ्लड गेट

निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट किया जारी, अलर्ट मोड पर रखीं टीमें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

BBMB Pandoh Dam Flood Gate

मंडी। हिमाचल प्रदेश में दो दिन से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कई जनजातिय क्षेत्रों का संपर्क शेष हिमाचल से कट गया है। वहीं भारी बारिश और बर्फबारी के चलते नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। कुल्लू घाटी में बहने वाली ब्यास नदी धीरे धीरे अपना रौद्र रूप धारण करती जा रही है। इस सब के बीच अब एक बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी हो गया है।

बीबीएमबी ने पंडोह डैम के खोले फ्लड गेट

दरअसल जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और पंडोह डैम में पानी के अधिक भर जाने से बीबीएमबी ने पंडोह डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। जिसके चलते प्रशासन ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया है। प्रशासन के अनुसार लारजी डैम की तरफ से 9 हजार क्यूसिक पानी लगातार पंडोह डैम की तरफ आ रहा है। ऐस में एहतियात के रूप में पंडोह डैम के दो फ्लड गेट खोले गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : अब आफत बनी बारिश: मनाली में हिडिंबा मंदिर पर टूटा कहर, सैंकड़ों गांव अंधेरे में

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन का कहना है कि देर शाम को दो अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं। डैम से करीब सात हजार क्यूसिक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने से ब्यास के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने मंडी जिला तक लोगों को नदी के किनारे ना जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जल तांडव: 4 लोग घायल, घरों में घुसा पानी- 444 सड़कें बंद, जगह-जगह लैंडस्लाइड

अलर्ट मोड पर प्रशासन

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन केअनुसार राहत और बचाव टीमें तैयार हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिवदर्शन के लिए गया युवक शिवलिंग के पास से लापता, 7 फीट बर्फ में रेस्क्यू मुश्किल

 

सीएम सुक्खू ने लोगों से की अपील

वहीं इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। सभी संबंधित जिला उपायुक्तों से उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पावर प्रोजेक्ट के लिए बनायी गई डैम के एक-एक गेट खोलने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे वक़्त से बर्फ़बारी और बारिश का इंतज़ार हो रहा था। यह हिमाचल प्रदेश के किसान.बागवानों को राहत देने वाला भी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ी आफत की चेतावनी- अगले 3 घंटे घर से ना निकलें, अलर्ट जारी

कुल्लू मनाली में भारी तबाही

बता दें कि हिमाचल में लंबे समय बाद भारी बारिश हुई है। पिछले 35 घंटों से भी अधिक समय से बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू मनाली में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कुल्लू के पहनाला खड्ड में बादल फटने से तबाही हुई है। कई वाहन तिनके की तरह पानी में बह गए हैं। वहीं मनाली में भी ब्लैकआउट हो गया है। लगभग पूरे प्रदेश में इस समय भयावह स्थिति बनी हुई है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख