#यूटिलिटी

February 9, 2025

हिमाचल के डिपुओं में इस दिन मिलेगा सरसों का तेल, पहले से महंगे हुए दाम

 एक साथ मिलेगा तीन महीने का तेल

शेयर करें:

Himachal Ration Depots

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। राशन डिपुओं से तेल का इंतजार कर रहे लाखों उपभोक्ताओं को महापर्व शिवरात्रि से पहले राहत मिलने वाली है। उपभोक्ताओं को मंगलवार को पिछले तीन महीने के तेल का कोटा एक साथ मिलने वाला है।

राशन डिपुओं पर मिलेगा तेल

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के मुताबिक, होलसेल गोदाम में सरसों तेल की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। ऐसे में 11 फरवरी तक सभी उपभोक्ता राशन डिपुओं से तेल ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार की लुटेरी दुल्हन, बिचौलिया और मौसी भी सलाखों के पीछे

चुकाने होंगे अधिक दाम

उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल लेने के लिए जेब ढीली करने पड़ेगी। दरअसल, तेल के दाम पहले से बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि राशनकार्ड धारकों को सस्ते राशन की दुकानों पर तेल 23 रुपए लीटर मंहगा मिलेगा। पहले राशन डिपुओं पर तेल APL और BPL को 123 रुपए प्रति लीटर और टैक्स पेयर को 129 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलता था- जो कि अब 23 रुपए महंगा हो गया है। तेल के दाम हर APL, BPL और टैक्स पेयर्स के लिए अलग-अलग तय किए गए हैं। जैसे कि-

  • APL- 146 रुपए प्रति लीटर
  • BPL- 146 रुपए प्रति लीटर
  • टैक्स पेयर्स- 153 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैंक में महिला ने गिरवी रखा नकली सोना, लाखों का लोन लेकर लूटी मौज

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने गुजरात की कंपनी को सरसों के तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। ऐसे में होलसेल गोदामों में तेल की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है।

बाजार में क्या है तेल का रेट?

हिमाचल प्रदेश में सरसों के तेल के दाम बहुत अधिक हैं। बाजार में सरसों का तेल राशन डिपुओं से महंगा बिक रहा है। बाजार में सरसों का तेल 170 से 180 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि, डिपुओं में सरसों का तेल सस्ता मिलेगा- जिसमें बैकलॉग कोटा भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, पांच जिलों के लिए अगले चार दिन कठिन

तीन महीने से नहीं मिला तेल

विदित रहे कि हिमाचल में इस समय 19 लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। इन्हें अक्तूबर माह में अंतिम बार सरसों का तेल मिला था। मगर अब गोदामों में तेल पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में 26 फरवरी को आने वाले महापर्व शिवरात्रि से पहले लोगों को तेल मिल जाएगा। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख