#यूटिलिटी

March 22, 2026

हिमाचल में कल से फिर आफत की बारिश-बर्फबारी, तेज अंधड़ की भी चेतावनी; येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी का जताया पूर्वानुमान

शेयर करें:

himchal-weather.

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश] ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्यभर में मौसम अस्थिर रहने के आसार हैं] जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड और खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

23 मार्च से बदलेगा मौसम

शिमला स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक 23 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा... छोटी सी बात पर शख्स ने पत्थर से फोड़ दिया व्यक्ति का सिर; मची चीख पुकार

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा-कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में 23 से 28 मार्च के बीच हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

24-25 मार्च को राहत, फिर बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मार्च को प्रदेश में मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। 26 और 27 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे

फिर लौटेगी बारिश और तेज हवाओं की मार

26-27 मार्च को शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

तापमान में बढ़ोतरी के साथ अस्थिरता जारी

हालांकि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मौसम की यह उठापटक लोगों को राहत और परेशानी दोनों देगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पति-पत्नी चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरे, पंजाब से नशे की सप्लाई लेकर लौट रहे थे दोनों

लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने खासकर पर्यटकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान यात्रा से बचने, खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख