#यूटिलिटी
February 18, 2025
हिमाचल 22 फरवरी तक बारिश बर्फबारी की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा। जो आज रात से एक्टिव होने वाला है।
मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी को प्रदेश के चार जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यह अलर्ट हिमाचल के चार जिला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला के लिए जारी हुई है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिपोर्ट होकर लौटे रोहित के सिर पर कर्ज का पहाड़,डंकी रूट से कैसे पहुंचाया USA
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 और 22 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में अलग.अलग स्थानों पर बारिश.बर्फबारी की संभावना है। 19 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश.बर्फबारी हो सकती है। वहीं 20 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में लव मैरिज का दुखद अंत, पति ने की थी दूसरी शादी, पहली की कमरे में मिली देह
20 फरवरी को ही किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आंधी व तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 23 फरवरी को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद, 21 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
वहीं किन्नौर जिला प्रशासन ने मौसम के अलर्ट को देखते हुए सभी नागरिकों और पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग ना करने की एडजाजरी जारी की है। प्रशासन ने घरों में रहने और किसी प्रकार का जोखिम ना उठाने, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की अपील की है। प्रशसन ने किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786223155, 51,52,53,54 और 1077 पर सूचित करने का आग्रह किया।