#यूटिलिटी

April 14, 2025

हिमाचल में बरसेगी आसमानी आफत, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आंधी तूफान और ओलावृष्टि बढ़ाएगी किसानों बागवानों की मुश्किलें

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आसमानी आफत आने वाली है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान जहां भारी बारिश होगी, वहीं आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में चार दिन तक बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसका असर चार दिन तक रहेगा। प्रदेश में 16 अप्रैल से मौसम बिगड़ेगा, और 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 अप्रैल को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश होगी। 18 और 19 अप्रैल को ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमकेयर को बीमा मोड में चलाने की तैयारी, 500 करोड़ की उधारी चुका नहीं सकती सुक्खू सरकार 

तापमान में आई गिरावट

हिमाचल में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अभी तक देखने को मिल रहा है। प्रदेश में जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश का ठंडा ठंडा मौसम सैलानियों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। प्रदेश के अन्य राज्यों में पड रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल का रूख कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बीमार सेहत: 100 बिस्तरों वाला अस्पताल खोलकर स्टाफ देना भूली सुक्खू सरकार

सैलानियों की जुटी भीड़

बता दें कि तीन दिन के वीकेंड के चलते हिमाचल में सैलानियों की भारी भीड़ जुटी हुई है। राजधानी शिमला के होटल 80 से 90 फीसदी फुल हो गए हैं। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिला कुल्लू मनाली, धर्मशाला में भी है। यहां भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 साल रहा सलाखों के पीछे, जेल से बाहर आते ही लूटपाट की शुरू- फिर हुआ अरेस्ट

किसानों बागवानों को सताने लगी चिंता

प्रदेश में बारिश के साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि के अलर्ट ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मैदानी क्षेत्रों में जहां बारिश से पक कर तैयार हो रही गेंहू की फसल बर्बाद हो सकती है। वहीं सेब के पौधों के लिए भी बारिश और तूफान नुकसान कर सकता है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख