#यूटिलिटी

March 7, 2025

हिमाचल में नहीं थमेंगे HRTC के पहिये, यूनियन ने वापस लिया हड़ताल का फैसला

मुकेश अग्निहोत्री ने 31 मार्च तक 10 करोड़ जारी करने का दिया आश्वासन

शेयर करें:

HRTC Strike

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 9 मार्च की रात 12 बजे से एचआरटीसी के पहिये नहीं थमेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने यह फैसला आज शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया है। 

9 मार्च को हड़ताल पर जाने की दी थी चेतावनी

दरअसल हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन ने लंबे समय से लटके ओवरटाइम की किस्त और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। उन्होंने 9 मार्च की रात 12 बजे से प्रदेश भर में अगले 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया था। जिसको लेकर प्रदेश भर में हलचल मच गई थी। हड़ताल के ऐलान के बाद आज शुक्रवार को यूनियन के कर्मचारियों को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने वार्ता के लिए बुलाया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल नहीं आएंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, जानें क्या है वजह

डिप्टी सीएम ने 10 करोड़ जारी करने का दिया आश्वासन

आज मुकेश अग्निहोत्री के साथ हुई वार्ता में प्रदेश सरकार की ओर से  31 मार्च तक 10 करोड़ की राशि जारी करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल को वापस ले लिया है। अब 9 मार्च से प्रदेश भर में एचआरटीसी  के पहिये नहीं थमेंगे। अब प्रदेश भर में एचआरटीसी की बसें सामान्य रूप से चलेंगी। 

मानसिंह बोले-डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा

ड्राइवर यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि डिप्टी सीएम के साथ मीटिंग के बाद उन्होंने हड़ताल को टालने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने 31 मार्च से पहले 10 करोड़ रुपए रुपए और शेष जारी अन्य किश्तों में देने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के चालकों परिचालकों ने उनकी मांगों को पूरा ना करने पर तीन दिन की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। निगम के यह चालक परिचालक 9 मार्च की रात 12 बजे से हड़ताल पर  जाने वाले थे। जिससे प्रदेश भर में एचआरटीसी की तीन हजार से ज्यादा बसों के पहिये थम जाने थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान पंचत्तव में हुआ विलीन, मां-बाप का था इकलौता बेटा, बहन ने दी मुखाग्नि

क्या बोले थे एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष

एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार निगम के चालकों परिचालकों का भुगतान नहीं कर रहा है। लंबे समय से अपनी देनदारियों की मांग करने के बाद भी सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते यूनियन ने 20 फरवरी को सरकार और निगम प्रबंधन के समय उनकी मांगों को छह मार्च तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। ऐसे में अब उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास

150 करोड़ से अधिक की हैं देनदारियां

अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों की 150 करोड़ से अधिक की देनदारियां बाकी हैं। जिसमें 65 महीने का ओवरटाइमए महंगाई भत्ते का एरियरए 4914 का एरियर और 2016 पे कमीशन का एरियर बकाया है। चालक परिचालक बार बार सरकार से उनकी देनदानियां देने की मांग करता रहा हैए बावजूद इसके उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : BJP के खेमेबाजी में फंसा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद- अब अप्रैल के लिए टली बात

एकमुश्त मांगे थे 59 करोड़ रुपए

एचआरटीसी चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि जब एचआरटीसी चालक परिचालक हड़तालों ने हड़ताल करने का फैसला किया तो सरकार ने उन्हें मात्र पांच करोड़ देने की बात कही है। मान सिंह ने कहा कि अब चालक परिचालक पांच और 10 करोड़ के लॉलीपॉप से नहीं मानेंगे। उनकी लगभग 59 करोड़ की देनदारियां बाकी हैंए जिन्हें एकमुश्त चुकता किया जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेतों से पशुओं को हटाने गया था शख्स, परिजनों को कुएं में पड़ी मिली देह

हरियाणा रोडवेज का भी मिला था साथ

इस सब के बीच एचआरटीसी यूनियन को हरियाणा रोड़वेज का साथ भी मिला था। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की यूनियनों द्वारा घोषित 9 मार्च से होने वाले आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने का निर्णय लिया था और हरियाणा की बसों को हिमाचल में ना भेजने का फैसला लिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख