#यूटिलिटी

May 23, 2025

संजौली मस्जिद मामला: देवभूमि संघर्ष समिति की चेतावनी के बीच पुलिस के पहरे में जुम्मे की नमाज

देवभूमि संघर्ष समिति ने बुलाई आपात बैठक

शेयर करें:

Sanjauli Mosque shimla

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला की विवादित संजौली मस्जिद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अदा करने के लिए जब मुस्लिम समुदाय के 30 से अधिक लोग मस्जिद की ओर रवाना हुए, तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस के पहरे में जुम्मे की नमाज

संजौली मस्जिद को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि वह वहां नमाज़ नहीं होने देगी। इसके चलते प्रशासन ने ऐहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। सुरक्षा इंतज़ामों के बीच पुलिस ने नमाज़ियों को मस्जिद में प्रवेश की अनुमति दी, हालांकि उन्हें पहले पहचान सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

यह भी पढ़ें : पंचत्तव में विलीन हुए शहीद नवीन, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि- मां ने कांपते हाथों से संभाला तिरंगा

देवभूमि संघर्ष समिति ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

इसी दौरान मस्जिद के पास देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। उन्होंने नमाज़ के विरोध में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। समिति ने इसे धार्मिक भेदभाव करार देते हुए सरकार और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में ASI सस्पेंड, पेन ड्राइव छिपाने के आरोप- DGP की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

संघर्ष समिति के आरोप

संघर्ष समिति के संयोजक मनोज ठाकुर और विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समिति के सदस्यों को मस्जिद के पास जाकर धार्मिक अनुष्ठान करने से रोका, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ मस्जिद में नमाज़ पढ़ने दी गई। उन्होंने कहा कि यह दोहरी नीति नहीं तो और क्या है, हिंदुओं को उनके धार्मिक अनुष्ठान से रोका जा रहा है और सरकार खुलकर एक पक्ष को समर्थन दे रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : मनरेगा लेबर के लिए खुशखबरी- केंद्र ने जारी किए 248 करोड़, दिसंबर से पेंडिग था भुगतान

मनोज ठाकुर ने कहा कि हमने पहले भी चेतावनी दी थी कि यदि मस्जिद में नमाज़ अदा की जाती है, तो हम इसका सड़कों पर विरोध करेंगे। अब यदि प्रशासन बल प्रयोग करता है, तो हमारे कार्यकर्ता भी खाली हाथ नहीं रहेंगे। संघर्ष समिति ने शुक्रवार शाम चार बजे एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। समिति ने चेताया है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शादी का झूठा वादा और बार-बार टालना रे*प का आधार नहीं

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हमने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। किसी भी समुदाय को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित नहीं किया गया है, लेकिन कानून और व्यवस्था से खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

स्थानीय निवासियों की चिंता

स्थानीय लोगों में बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता है। एक दुकानदार राजीव ठाकुर ने कहा कि हम सालों से यहां भाईचारे के साथ रहते आए हैं। लेकिन अब जिस तरह से धार्मिक मुद्दों को उछाला जा रहा है, वह माहौल को बिगाड़ रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख