#यूटिलिटी

September 1, 2026

सावधान हिमाचल! 7 जिलों में आज होगी भारी बारिश, यलो अलर्ट पर कई इलाके

वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बीच कांगड़ा में सुबह से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण बाजार और सब्जी मंडी की कई सड़कें पानी से भर गई हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डॉक्टरों की मनमानी पर सरकार का डंडा- मनचाही पोस्टिंग बंद, शहर से बाहर देनी होगी ज्वाइनिंग

आज 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

2 और 3 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी

2 सितंबर को कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 3 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 4 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में उठेगा मंजू शर्मा मौ*त मामला- डॉक्टरों पर आरोप, विपक्ष के निशाने पर सरकार

5 सितंबर से कमजोर पड़ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में धुंध छा सकती है। इससे विजिबिलिटी यानी सड़क पर देखने की क्षमता काफी कम हो सकती है और कुछ जगहों पर यह 50 मीटर तक रह सकती है।

वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

धुंध और बारिश के कारण सड़कों पर सफर करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिना बारिश दरका पहाड़, भूस्खलन से 200 मीटर सड़क का मिट गया नामोनिशान; मचा हड़कंप

तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट

अगले चार दिनों में हिमाचल के अधिकतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। हालांकि अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है।

मानसून में अब तक 10 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है। कुछ जिलों में बारिश काफी कम हुई है, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर: जल्द मिलेगा DA और 35% एरियर; सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश

हमीरपुर में सामान्य से 35 फीसदी कम, कांगड़ा में 6 फीसदी, किन्नौर में 5 फीसदी, मंडी में 18 फीसदी और लाहौल-स्पीति में 59 फीसदी कम बारिश हुई है।

कुछ जिलों में ज्यादा हुई बारिश

वहीं, बिलासपुर में सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा, शिमला में 14 फीसदी ज्यादा और सिरमौर में 3 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। चंबा में बारिश सामान्य के आसपास रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख