#विविध

August 31, 2026

हिमाचल विधानसभा में उठेगा मंजू शर्मा मौ*त मामला- डॉक्टरों पर आरोप, विपक्ष के निशाने पर सरकार

मंजू शर्मा मौत मामले पर सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष

शेयर करें:

Monsoon Session

शिमला। तीन दिन के अवकाश के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज दोपहर 2 बजे फिर शुरू होगा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुल्लू अस्पताल में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत का मामला चर्चा में आने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को लेकर विधानसभा में सवाल लगाया है।

विस में गूंजेगा मंजू शर्मा मौत मामला 

मंजू शर्मा की मौत के बाद कुल्लू में काफी विरोध हुआ था। लोगों ने आंदोलन के साथ आमरण अनशन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला भी सामने आया था। ऐसे में आज विधानसभा में इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डॉक्टरों की मनमानी पर सरकार का डंडा- मनचाही पोस्टिंग बंद, शहर से बाहर देनी होगी ज्वाइनिंग

प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी मंजू शर्मा

मंजू शर्मा 1 जून को प्रसव के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंची थीं, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर कथित लापरवाही के आरोप लगाए थे। अब इसी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष सरकार से जवाब मांगेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सड़कें बनीं दरिया- हवा में लटक गया रेल ट्रैक, अगले 4 दिन अलर्ट

सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी सवाल

आज के प्रश्नकाल में केवल कुल्लू का मामला ही नहीं, बल्कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई मुद्दे भी उठेंगे। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और प्रदेश के अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

बेरोजगारी पर भी जारी रहेगी बहस

प्रश्नकाल के बाद सदन में बेरोजगारी और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर चर्चा आगे बढ़ेगी। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, रणधीर शर्मा, हंसराज और जेआर कटवाल ने इस विषय पर चर्चा का प्रस्ताव दिया है।

 

यह भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू ने फिर डराया हिमाचल- मरीजों की संख्या पहुंची 10, अब तक दो ने गंवाई जा..न

 

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक वादे के मुताबिक रोजगार नहीं दिया गया।

CM सुक्खू देंगे सरकार की ओर से जवाब

बहस के अंत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की ओर से जवाब देंगे। ऐसे में आज विधानसभा में मंजू शर्मा की मौत से लेकर बेरोजगारी और चुनावी गारंटियों तक कई मुद्दों पर सियासी गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख