#यूटिलिटी
November 2, 2025
हिमाचल में कई लोगों को गुड़-शहद खाने की आदत, जानें कौन है सेहत का असली राजा
गुड़ लंबे समय तक नियंत्रित रखता है भूख
शेयर करें:

शिमला। गुड़ व शहद- दोनों चीजें हम खुशी-खुशी अपने घर में रखते हैं। दोनों ही चीजें हेल्थी फूड्स में गिनी जाती हैं। गुड़ ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। वहीं शहद में एंटीऑक्सीडेंट व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। दोनों ही चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं लेकिन सवाल ये है कि गुड़ और शहद में कौन ज्यादा फायदेमंद है। आज के इस आर्टिकल में इसी सवाल से जुड़ी जानकारी आपको देने की कोशिश करेंगे।
अगर आप अपने शरीर की कैलरी कम करना चाहते हैं तो गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ में शहद की तुलना में कम कैलरी होती है। ऐसे में वजन घटाने वालों के लिए गुड़ ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
वहीं शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स गुड़ से कम होता है। इससे ये डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। शहद में पाचन एंजाइम होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं जबकि गुड़ में मिनरल्स की मात्रा भरपूर होती है।
शहद पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है जबकि गुड़ धीरे-धीरे पचता है व लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है। गौरतलब है कि गुड़ व शहद दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
अगर आप शुगर को कंट्रोल व जल्द पचने वाले विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए शहद सबसे अच्छा है। वहीं अगर आपको ऊर्जा व मिनरल्स की आवश्यकता है तो आपके लिए गुड़ बेहतर हो सकता है।
नोट- अगर विशेष स्वास्थ्य समस्या है तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें और उनके निर्देशों के अनुसार ही खाद्य पदार्थों का सेवन करें।