राजनीति

#यूटिलिटी

October 18, 2025

हिमाचल पुलिस को मिले 1077 नए जवान, भाई-बहन एक साथ बने पुलिस कांस्टेबल; परिणाम घोषित

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HP Police Constable

शिमला/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के एक छोटे से गांव डिमाना से ऐसी खबर आई है जिसने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। गांव के भाई-बहन शीतल और तुषार ने एक साथ हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। दोनों अब हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर कांस्टेबल अपनी सेवाएं देंगे।

 

यह उपलब्धि ना केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और इलाके के लिए भी प्रेरणास्पद बन गई है। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, घर-परिवार से लेकर मोहल्ले तक बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी ज़ाहिर की।

 

यह भी पढ़ें : गर्व का पल: हिमाचल की बेटी शिवानी ने रचा इतिहास, भारतीय हैंडबॉल टीम की बनी कप्तान

मेहनत और समर्पण की मिसाल बने शीतल और तुषार

शीतल और तुषार का यह सफर आसान नहीं था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पूरे समर्पण के साथ परीक्षा की तैयारी की और एक साथ सफलता प्राप्त कर साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं होती। उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद, परिवार का सहयोग और स्वयं की कड़ी मेहनत शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : दिवाली पर घर आने की टेंशन खत्म, HRTC ने चलाई 257 स्पेशल बसें, लोकल पर लगेगी ब्रेक

H.P. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम घोषित, 1077 पहनेंगे वर्दी

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित की गई थी। आयोग ने 1088 पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें से कुल 1045 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। इनमें:

  • पुरुष कांस्टेबल – 708 पद
  • महिला कांस्टेबल – 380 पद
  • रिक्त पद – 42 पद (दोनों श्रेणियों में)

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे विस्तृत परिणाम HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें।

पुरुष कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम....https://shorturl.at/wSgtc

महिला कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम....https://shorturl.at/YMvIO

 

यह भी पढ़ें: इंटरकास्ट मैरिज से दुखी भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, कांड कर हुआ फरार

नौकरी से पहले गांव में उत्सव जैसा माहौल

डिमाना गांव के शीतल और तुषार की यह कामयाबी सामान्य सफलता से कहीं अधिक मानी जा रही है। यह पहली बार है जब किसी गांव से भाई-बहन ने एक साथ पुलिस भर्ती में चयन पाया हो। परिवार के सदस्य, पड़ोसी, रिश्तेदार—सभी गर्व से उन्हें "गांव का गौरव" कहकर पुकार रहे हैं। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने इसे "नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा" बताया और कहा कि शीतल और तुषार जैसे युवा गांव के बच्चों के लिए आदर्श बनेंगे।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से लौट आए CM सुक्खू, दिवाली के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय- जानें

पुलिस विभाग को मिले युवा और ऊर्जावान सिपाही

हिमाचल पुलिस विभाग को इस भर्ती प्रक्रिया से 1000 से अधिक नए, ऊर्जावान और योग्य सिपाही मिलेंगे। राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही यह युवाओं के लिए सरकारी सेवा के दरवाज़े खोलने वाला एक अवसर भी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख