#यूटिलिटी

July 18, 2025

हिमाचल : लाखों में है आमदनी, फिर भी नहीं हो रही बचत, यह तीन काम करने से होंगे मालामाल

पैसा बचाना चाहते हैं तो खोले इतने बैंक अकाउंट

शेयर करें:

MoneyManagement

शिमला। जो लोग कहते हैं कि "पैसे कहां खर्च हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता", दरअसल ऐसे लोगों के पास खर्च की कोई लिस्ट नहीं होती। आसान शब्दों में कहें तो ये मिसमैनेजमेंट होता है। दरअसल- बचत, खर्च और निवेश का एक सिंपल फंडा है, इसके लिए आपके पास तीन बैंक खाते होने चाहिए। चलिए अब इन तीन बैंक खातों के बारे में बताते हैं।

सैलेरी खाता

ये वो खाता है जिसमें आपकी सैलरी या दूसरे प्रकार की कोई भी आय जमा होती है। इस खाते के जरिए आप ये हिसाब रख सकते हैं कि आपकी आमदनी कितनी है। अगर आपके पास सिर्फ एक सैलेरी आती है तो ये याद रखना आसान है लेकिन एक से अधिक आय होने पर आप आंकड़ों को याद नहीं रख पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : आपदा के जख्म- 18 दिन से अंधेरे में डूबी है ये पंचायत, 400 परिवार कर रहे मदद का इंतजार

 

हालांकि आपके पास चाहे एक सैलरी हो या एक से ज्यादा, आपके लिए ये अकाउंट होना जरूरी है। सेविंग की ओर बढ़ने के लिए ये पहला पड़ाव है। तो ध्यान रखिएगा इस अकाउंट के जरिए आप अपनी आय का ब्यौरा रखेंगे।

खर्च खाता

पहले खाते से अब आप ये तो जानते हैं कि आपके पास कितने पैसे हैं लेकिन अब आप दूसरे खाते यानि स्पेंडिंग खाते से ये भी जान पाएंगे की आपको कितना खर्च करना है। इसके लिए आपको अपने खर्चों की लिस्ट तैयार करनी है।

 

यह भी पढ़ें : सेब बगीचों की कटाई पर गरमाई सियासत, तो सीएम सुक्खू ने बुला ली इमरजेंसी मीटिंग; क्या होगा फैसला

 

कम शब्दों में कहें तो आपको पूरे महीने के लिए अपना बजट तैयार करना होगा। जब आप क्लीयर होंगे कि आप कितना खर्च करने वाले हैं तो उतने पैसे सैलरी खाते से खर्च खाते में ट्रांसफर करने होंगे। जब आपके पास सीमित बजट होगा तो आप सोच-समझकर खर्चे करेंगे। साथ ही आपके पास ये भी क्लैरिटी होगी कि आप किसपर कितना खर्च कर रहे हैं।

निवेश खाता

तीसरे खाते तक पहुंचते-पहुंचते अब आप दो चीजें जानते हैं। पहली आपकी आय कितनी है, दूसरा कि आपको उस आय में से कितना खर्च करना है। अब तीसरे खाते यानि निवेश खाते की बारी है। अब आप अपनी आय में से कुछ हिस्सा निवेश पर खर्च कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : लापरवाह शिक्षकों को बख्शने के मूड में नहीं सुक्खू सरकार, 320 पर गाज गिरना तय; जानें डिटेल

 

जो पैसा आप निवेश करना चाहते हैं, अब वो पैसा आप सैलेरी अकाउंट से निवेश खाते में डालेंगे और इसी खाते से स्टेप-बाय-स्टेप निवेश करेंगे। यहां पर ये जानना जरूरी है कि सैलेरी आने पर सबसे पहले आपको निवेश राशि निवेश खाते में डालनी होती है यानि आपको पहले से तय करना है कि आप कितना निवेश करने वाले हैं।
नोट- News 4 Himachal संस्थान आपको कहीं भी खर्च या निवेश करने के लिए बाध्य नहीं करता है। इसलिए ध्यान रखें कि, आप अपनी आय के हिसाब से सोच समझकर ही यह सब करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख