#यूटिलिटी

February 6, 2025

हिमाचल के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क का काम बंद, सुक्खू सरकार ने नहीं की थी पेमेंट

हिमाचल में आर्थिक संकट का असर, कंपनी ने रोका मेडिकल डिवाइस पार्क का काम

शेयर करें:

Nalagarh Medical Device Park

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति का असर प्रदेश में बनने वाले प्रोजेक्टों पर पड़ने लगा है। प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का काम भी पेमेंट ना मिलने के चलते बंद हो गया है। प्रदेश के इस पहले मेडिकल डिवाइस पार्क का काम पिछले एक माह से बंद पड़ा हुआ है।

 

सुक्खू सरकार की ओर से निर्माण करने वाली कंपनी की पेमेंट ना देने के चलते ही कंपनी ने मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण का काम बंद कर दिया है। इस मेडिकल डिवाइस पार्क के बनने से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद थी।

नालागढ़ सहित देश भर में बन रहे 4 मेडिकल डिवाइस पार्क

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से भारत प्रोजेक्ट के तहत ही देश भर में चार मेडिकल डिवाइस पार्क खोले जा रहे हैं। जिसकी मंजूरी 2023 में दी गई थी। सोलन के नालागढ़ में बनने वाला मेडिकल डिवाइस पार्क भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा था। जिसके निर्माण का खर्च भी केंद्र की मोदी सरकार ही देने वाली थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड के 700 पदों पर गिरी गाज, CM सुक्खू ने दी स्वीकृति

सुक्खू सरकार अपनी शर्तों पर करना चाहती है प्रोजेक्ट का निर्माण

नालागढ़ में बनने वाले इस मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए मोदी सरकार 100 करोड़ रुपए देने वाली थी। जिसके लिए 30 करोड़ की पहली किस्त भी हिमाचल को मिल गई थी। लेकिन इसी बीच प्रदेश की सुक्खू सरकार इस प्रोजेक्ट को अपनी शर्तों पर बनाने का निर्णय लिया और केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपए को वापस लौटा दिया। 

50 फीसदी पूरा हो चुका है काम

नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास 5 अक्टूबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 3 जनवरी 2023 से शुरू हुआ और इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस प्रोजेक्ट का 50 फीसदी कार्य पूरा भी हो चुका है, लेकिन अब प्रदेश की सुक्खू सरकार इस मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण कर रही कंपनी को पैसे नहीं दे पा रही हैं। जिसके चलते कंपनी ने इस प्रोजेक्ट का काम बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर अकेली थी दोनों बहनें, एक की कमरे में पड़ी मिली देह

25 करोड़ की पेमेंट अटकी

बताया जा रहा है कि सुक्खू सरकार के पास निर्माण कार्य कर रही कंपनी की 25 करोड़ की पेमेंट अटकी हुई है। बार बार पेमेंट ना मिलने के बाद कंपनी ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया है। बीते रोज बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस साइट का दौरा भी करना था, लेकिन वह साइट पर गए ही नहीं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिना दुल्हन के लौटी थी बारात, अब खर्चा देने से मुकर रही बिचौलन भाभी

क्या कहते है कंपनी मैनेजर

निर्माण कार्य बंद करने वाली डीकेएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हर्ष कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से फंड ना मिलने के चलते ही निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। पैसे ना मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे फेज का काम तेजी से पूरा किया गया था, लेकिन अब फंड ना मिलने से इसका काम रूका हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगेगा पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, जानिए इससे जनता को क्या होगा फायदा

सीएम सुक्खू ने क्यों लौटा दिए थे केंद्र के पैसे

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार इस मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण करने वाली थी। 265 एकड़ भूमि पर 350 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण होना था। लेकिन इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कुछ शर्तें लगाई थीं। जिसमें हिमाचल सरकार को उद्योगपतियों को भूमि एक रुपए प्रति वर्ग मीटर, बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट के अलावा दस वर्षों तक पानी, रखरखाव और गोदाम की सुविधा बिना किसी शुल्क के देनी होगी। लेकिन सुक्खू सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अपनी शर्तों पर बनाने का निर्णय लिया और केंद्र से मिले30 करोड़ रुपए लौटा दिए थे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख