#यूटिलिटी
May 19, 2025
हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, इनका बढ़ाया मानदेय
पशुपालन विभाग में होगी 1000 पशु मित्रों की भर्ती
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक की गई। इस बैठक में सुक्खू सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आज की कैबिनेट बैठक में बेरोजगारों को राहत प्रदान की गई। सीएम सुक्खू ने एक हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की है। जिसमें पशुपालन विभाग में सबसे अधिक एक हजार पदों पर भर्ती होगी।
कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में पशुपालन विभाग में एक हजार पद मल्टी टास्क वर्करों (पशु मित्रों) के भरने को मंजूरी प्रदान की गई है। इन पदों पर भर्ती से पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली सुदृढ होगी। वहीं पशुपालकों की आय में कैसे बढ़ोतरी की जाए, इस बात को ध्यान में रखते हुए पशु मित्र पॉलिसी 2025 को मंजूरी प्रदान की गई है। मंत्री ने बताया कि जिन भी वेटनरी में क्लास फोर के पद खाली होंगे, वहां पर इन पशु मित्रों को नियुक्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की बेटी का हालचाल लेने पहुंचे सीएम सुक्खू, सियासी गर्मी में दिखी नरमी की झलक
इसी तरह से कैबिनेट की बैठक में हिमाचल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लाइब्रेरी खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक ने फैसला लिया है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 300 से अधिक है, उन स्कूलों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। मंत्री के अनुसार प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं ने लाइब्रेरी का कोर्स कर रखा है। ऐसे युवाओं का लाइब्रेरियन बनने का सपना पूरा होगा।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा बयान- शिमला से शिफ्ट नहीं होंगे कोई भी दफ्तर, खबरों को बताया अफवाह
इसी तरह से राजस्व विभाग में पटवारी कानूनगो का स्टेट कैडर किया गया है। जिसको चलाने के लिए राजस्व निदेशालय में 10 पद सीनियर असिस्टेंट और 15 जेओए आईटी के पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा हिमाचल के हमीरपुर जिला में स्थित राज्य चयन आयोग में एक पद प्रोग्राम का भी भरने का निर्णय लिया गया है।
कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के पांच पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में आयुष विभाग में बैचवाइज आधार पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी के पांच पद भरने को मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें : ईंटों से लदे ट्रक पर गिरा पेड़, अंदर मौजूद थे ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ही नहीं बच पाए
कैबिनेट बैठक में बेरोजगार युवाओं के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत नई गाइडलाइन को मंजूरी प्रदान की गई है। जिसके तहत युवाआंे को प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक टैक्सी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत कैबिनेट ने 200 से 300 नई गाड़ियां बेरोजगार युवाओं को देने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख
आज की कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और रेडियोग्राफर को बड़ी राहत प्रदान की गई है। सुक्खू कैबिनेट ने इनका मानदेय 13 हजार 400 रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया है। ये लोग लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कैबिनेट ने इनकी सेवाओं को देखते हुए यह फैसला लिया है।