राजनीति

#हादसा

May 19, 2025

हिमाचल : ईंटों से लदे ट्रक पर गिरा पेड़, अंदर मौजूद थे ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ही नहीं बच पाए

चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS KANGRA

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और मंडी जिलों में सोमवार सुबह अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ गिरने, घरों की छतें उड़ने और बिजली के खंभों के टूटने की घटनाएं सामने आई हैं।

चालक परिचालक की मौत

सबसे भयावह दृश्य कांगड़ा जिले की नगरोटा बगवां तहसील के खोआ पंचायत में देखने को मिला, जहां एक विशाल वटवृक्ष ईंटों से भरे ट्रक (HP 24 C 1397) पर गिर गया। हादसे में ट्रक का चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख

 

चार घंटे की मशक्कत से निकाला गया शव

 

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन की सहायता से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया और शवों को बाहर निकाला। घटना के समय ट्रक में चालक और कंडक्टर ही मौजूद थे। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

बिजली की लाइनों को भारी नुकसान

 

कांगड़ा जिले के अन्य इलाकों जैसे टांडा, रानीताल, और शाहपुर में भी तेज हवाओं और बारिश से तबाही की खबरें हैं। कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए हैं और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मंडी जिले में भी आंधी-तूफान से घरों की छतें उड़ने, पेड़ों के गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल :12वीं में फेल होने का गम न सह सकी दीक्षा,परिवार को दे गई उम्रभर का गम

 

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। लोगों को घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

 

है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख