राजनीति

#राजनीति

May 19, 2025

CM सुक्खू का बड़ा बयान- शिमला से शिफ्ट नहीं होंगे कोई भी दफ्तर, खबरों को बताया अफवाह

शिक्षा निदेशालय नहीं होगा शिफ्ट, अफवाहों पर लगाया विराम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cm sukkhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुछ विभागों और कार्यालयों को शिमला से बाहर स्थानांतरित करने की खबरों के बीच यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि शिक्षा निदेशालय को भी शिमला से हटाकर धर्मशाला ले जाया जा सकता है। इस संभावित कदम को लेकर विभागीय कर्मचारियों में चिंता और असंतोष की लहर फैल गई।

सीएम ने खबरों का किया खंडन

हालांकि, अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि स्कूल शिक्षा निदेशालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने की न तो कोई योजना है और न ही कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने इन खबरों को निराधार, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

 

यह भी पढ़ें : ईंटों से लदे ट्रक पर गिरा पेड़, अंदर मौजूद थे ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ही नहीं बच पाए

शिमला में ही रहेगा शिक्षा निदेशालय

साथ ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षा निदेशालय समेत किसी भी प्रमुख निदेशालय को शिमला से शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ब्लू-टुथ से नकल करते पकड़े 40 अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी पाने के लिए दिए 12 लाख

 

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी अफवाह या अपुष्ट खबर के प्रभाव में न आएं।

सोच-विचार कर होगा डिसीजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यह भी आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्थिरता और सुशासन को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और कोई भी निर्णय सोच-विचार और समुचित प्रक्रिया के तहत ही लिया जाएगा। बहरहाल, इस स्पष्टीकरण के साथ अब यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश का शिक्षा निदेशालय शिमला में ही बना रहेगा और राज्य की राजधानी प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी रहेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख