#राजनीति

February 15, 2025

CM सुक्खू स्वस्थ: आज होगी कैबिनेट बैठक, बजट सत्र की तारीख होगी तय

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने हैं- जिसमें से मुख्य बजट सत्र पर चर्चा होगी

शेयर करें:

himachal cabinet

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल की बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक आज 11 बजे प्रदेश सचिवालय में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

इस कैबिनेट बैठक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जैसे कि-

  • UPS
  • बजट सत्र की तिथियों को तय करने पर फैसला
  • खनन माफिया पर चर्चा
  • कम बच्चों वाले स्कूलों को मर्ज करने के मामले में निर्णय
  • विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर फैसला
  • नए पद भी किए जा सकते हैं सृजित
  • नशे के रोकथाम पर चर्चा

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैसा डबल कराने का झांसा देकर 170 करोड़ लूटे, ED ने सील किए 30 बैंक खाते 

कब शुरू होगा बजट सत्र?

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मार्च महीने के पहले सप्ताह में बजट सत्र शुरू होने की बात कह चुके हैं। हालांकि, इस पर फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में हो होने की उम्मीद है।

लोगों को काफी उम्मीदें

बताया जा रहा है कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण पर मंत्रिमंडल में चर्चा होगी। जबकि, बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण संशोधनों को सरकार की तरफ से लाया जाएगा- जिनको मंत्रिमंडल मंजूरी प्रदान कर सकती है। विदित रहे कि, केंद्रीय बजट के बाद अब लोगों की नजरें प्रदेश के बजट पर टिकी हुई हैं। हिमाचल के हर वर्ग के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, कई बार की नीचता -अब छोड़ दी

खनन माफिया पर होगी चर्चा

इसके अलावा इस बैठक में मंडी जिले में अवैध खनन को रोकने गए SDM पर हुए महले को लेकर चर्चा हो सकती है और कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। साथ ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर अलग निदेशालयों के गठन पर भी फैसला लिया जा सकता है।

भर्तियों पर फैसला

विदित रहे कि, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की नजर भी इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है। ऐसे में इस बैठक में प्रदेश में खाली चल रहे विभिन्न विभागों में पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मॉल रोड पर घूम रहा था युवक, मां और बहन के सामने त्यागे प्राण

वायरल की चपेट में CM सुक्खू

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू वायरल की चपेट में आए हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में CM सुक्खू ने शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर ही सारे जरूरी कामकाजों को निपटा रहे हैं। CM सुक्खू ने मास्क पहनकर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की। पहले ये कैबिनेट बैठक 13 फरवरी को आयोजित की जानी दी, लेकिन CM सुक्खू की तबीयत नासाज होने के चलते बैठक को टाल दिया गया था। जिसके बाद आज ये बैठक आयोजित की जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख