#यूटिलिटी
February 28, 2026
होलिका दहन पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण- इन राशियों पर होगा बुरा असर, यहां जानें
9 घंटे पहले सूतक काल शुरू
शेयर करें:

शिमला। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है और खास बात यह है कि इसी दिन होलिका दहन का पर्व भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के बीच इस ग्रहण को लेकर काफी चर्चा है। एक तरफ रंगों का त्योहार और दूसरी तरफ खगोलीय घटना दोनों का एक साथ होना इसे और भी खास बना रहा है। तो जानते हैं कि ग्रहण पर क्या करें क्या न करें।
बता दें कि 3 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे के बाद चंद्र ग्रहण शुरू होगा और शाम तक इसका असर रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। यानी 3 मार्च की सुबह से ही सूतक मान लिया जाएगा। सूतक काल को शुभ कामों के लिए ठीक नहीं माना जाता।
हिंदू धर्म में सूतक के दौरान कुछ नियम माने जाते हैं। इस समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लोग पूजा-पाठ, हवन, शादी-विवाह जैसे शुभ काम नहीं करते। कई परिवारों में सूतक लगते ही खाने-पीने से भी परहेज किया जाता है। जो खाना पहले से बना होता है, उसमें तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं ताकि वह शुद्ध माना जाए। हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को इन नियमों में छूट दी जाती है। उनके लिए सामान्य दिनचर्या जारी रहती है।
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि होलिका दहन भी 3 मार्च को ही है। आमतौर पर शाम के समय होलिका दहन किया जाता है, लेकिन चूंकि ग्रहण और सूतक का समय उसी दिन पड़ रहा है, इसलिए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन सूतक समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए। इससे समय में बदलाव हो सकता है और कई जगहों पर लोग तय समय में फेरबदल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बीच सड़क पलटी बजरी से भरी बोलेरो कैंपर, एक व्यक्ति की मौके पर थमी सांसें; दो घायल
3 मार्च 2026 का दिन इसलिए खास है क्योंकि एक ही दिन होलिका दहन का त्योहार और चंद्र ग्रहण दोनों पड़ रहे हैं। जहां एक ओर लोग रंगों के त्योहार की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं का भी पालन करेंगे। ऐसे में यह दिन उत्सव और आस्था दोनों का संगम लेकर आ रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों पर ज्यादा प्रभाव डाल सकता है। माना जा रहा है कि खासकर सिंह, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं-