#अपराध

February 28, 2026

हिमाचल : ढाई साल पहले ही की थी लव मैरिज, पति मांगने लगा दहेज- पत्नी ने उठाया गलत कदम

महिला की मां ने पुलिस को बताई पूरी सच्चाई

शेयर करें:

love marriage dowry demand husband wife sirmaur poanta sahib himachal police

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोजर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की फंदा लगाकर मौत का मामला सामने आया है।

विवाहिता ने लगाया फंदा

घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि लगातार दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का नतीजा बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी का फूटा भांडा : मास्टरमाइंड अरेस्ट, फर्जी नंबरों से चला रखा था नेटवर्क

ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

मृतका की पहचान रजनी (26) के रूप में हुई है। रजनी की मां शिमला देवी निवासी श्यामपुरभूड्ड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रजनी ने करीब ढाई वर्ष पहले रामकुमार उर्फ रोहित के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था।

पति ने मांगा दहेज

शुरुआती दिनों में दोनों परिवारों के बीच तनातनी रही, लेकिन बाद में रिश्ते को स्वीकार कर लिया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही रामकुमार का व्यवहार बदलने लगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगाई का डबल झटका- सरकार बढ़ाने जा रही बिजली की दरें, इस महीने से होगी लागू

मासूम से छिन गई मां

वह छोटी-छोटी बातों पर रजनी के साथ मारपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। परिजनों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से स्थिति और बिगड़ती चली गई। रजनी को मायके आने से रोका जाता था और उसकी नन्हीं बेटी काव्या को भी ननिहाल जाने नहीं दिया जाता था।

मायके में आया प्रधान का फोन

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गोजर ग्राम पंचायत के प्रधान का फोन रजनी के मायके पहुंचा। फोन पर बताया गया कि रजनी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में गांव पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को बड़ा झटका : कल से राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटे का कोटा

बेटी को किया मजबूर...

मायके पक्ष का कहना है कि यह कदम रजनी ने अपनी मर्जी से नहीं उठाया, बल्कि उसे परिस्थितियों ने मजबूर किया। उनका आरोप है कि दहेज की मांग, आर्थिक तंगहाली और आए दिन होने वाली मारपीट ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया था।

पति पर गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में पति और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद रजनी की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा: फोरलेन के लिए दिए 294 करोड़, गडकरी ने पोस्ट कर लिखी ये बात

गांव में शोक और सवाल

घटना के बाद गोजर गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद का परिणाम बता रहे हैं, तो कुछ लोग दहेज प्रताड़ना के आरोपों को गंभीर मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पुलिस टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है।

पति और ससुराल वाले थाने तलब

मामले की पुष्टि करते हुए SP सिरमौर ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम द्वारा मृतका के पति और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस RTO से जरा बचके! एक ही दिन में किया 4 लाख चालान- स्कूली गाड़ियों को भी लगा फटका

साक्ष्य जुटा रही पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के घर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने मृतका के परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख