#यूटिलिटी
May 9, 2025
जम्मू कश्मीर में पढ़ रहे हिमाचली छात्रों की होगी सुरक्षित वापसी, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के आग्रह पर सीएम ने लिया संज्ञान
शेयर करें:
शिमला। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हिमाचल की सुक्खू सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जम्मू कश्मीर में पढ़ाई करने के लिए गए हिमाचल के छात्रों की सुरक्षा को लेकर सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम सुक्खू ने जम्मू कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हिमाचली छात्रों को सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्हों ने इस बारे में तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह निर्देश उप मुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के आग्रह पर दिए हैं। केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को सीएम सुक्खू से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचल के छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास करने का आग्रह किया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पाकिस्तान का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला अरेस्ट, भारतीय सेना पर भी की थी टिप्पणी
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मौजूदा समय में हिमाचल के लगभग 103 विद्यार्थी जम्मू और कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इन छात्रों के अभिभावक काफी चिंतिंत हैं और अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। जिस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा और कुशलता हिमाचल सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसम्भव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राजधानी शिमला सहित अन्य महत्तवपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के बिजली प्रोजेक्टों, बांधों,मंदिरों पर भी पुलिस का पहरा बैठा दिया हैं शिमला शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान, मालरोड व अन्य मत्वपूर्ण स्थानों पर हथियारों के साथ जवानों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें : BSF ने सांबा में घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को किया ढेर; हिमाचल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज शुक्रवार को आपात बैठक भी बुलाई थी। जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक समेत सभी एसपी, डीसी के साथ सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर मंथन किया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र की मोदी सरकार के साथ खड़ी है। भारत सरकार के जो भी दिशा निर्देश आएंगे, उनके अनुसार काम किया जाएगा। किसी तरह के घबराने की जरूरत नहीं है। आपातकालीन स्थिति में सीएम कार्यालय, मुख्य सचिव, जीएडी, कंट्रोल रूम को खुला रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: HRTC ने स्थगित किए पंजाब-जम्मू के रूट, भारत-पाक तनाव पर लिया फैसला
सीएम सुक्खू ने कहा कि पठानकोट, जम्मू के साथ लगती सीमाओं पर अलर्ट घोषित किया गया है। भारत के जवान पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। हिमाचल की जनता देश की सरकार, सेना के साथ खड़ी है।