#अपराध
May 9, 2025
हिमाचल: पाकिस्तान का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला अरेस्ट, भारतीय सेना पर भी की थी टिप्पणी
अपनी पोस्ट में लिखा था, पाकिस्तान से डर रही भारतीय सेना
शेयर करें:
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में भारत पाक तनाव के बीच पाकिस्तान का समर्थन करने वाली मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला सोलन के कंडाघाट में टेलरिंग का काम करती है। भारत पाक में चल रही तनातनी के बीच इस महिला और उसके पति ने फेसबुक पर पाकिस्तान का समर्थन किया था और भारतीय सेना के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की थी। जिस पर स्थानीय युवाओं ने आपत्ति जताई थी और प्रदर्शन किया था।
आज शुक्रवार को पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह मुस्लिम महिला कंडाघाट में पिछले दो दशकों से अपने पति के साथ रह रही है और यहां दोनों पति पत्नी दर्जी का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों पति पत्नी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया हे।
दरअसल यह मामला बीते रोज का है। कंडाघाट में एक मुस्लिम दंपत्ति दर्जी की दुकान चलाता है। इस मुस्लिम महिला ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए समर्थन में पोस्ट डाली थी। वहीं उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान से डर रही है। महिला की इस पोस्ट पर स्थानीय युवा भड़क गए और थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : BSF ने सांबा में घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को किया ढेर; हिमाचल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
युवकों ने गुरुवार की शाम को कंडाघाट पुलिस थाना में महिला और उसके पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्लिम दंपत्ति को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। आज शुक्रवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है।