#यूटिलिटी

May 14, 2026

हिमाचल : AMUL दूध हुआ मंहगा, बढ़ोतरी से लोग परेशान- आज से लागू हुई नई कीमतें

दूध के दाम आम आदमी की जेब पर पड़ेगा आसर

शेयर करें:

AMUL MILK RATES NEW PRICES HIKE HIMACHAL

शिमला। देशभर के उपभोक्ताओं को अब दूध के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी AMUL ने दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि पशु आहार, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा है।

AMUL दूध हुआ मंहगा

दूध की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर भी दिखाई देगा, क्योंकि दूध रोजमर्रा की जरूरत की सबसे अहम चीजों में शामिल है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का सीधा बोझ किसानों और डेयरी उत्पादन पर न पड़े, इसलिए कीमतों में संशोधन किया गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका

अमूल दूध की नई कीमतें

नई दरों के अनुसार,

  • AMUL गोल्ड फुल क्रीम दूध 500 मिलीलीटर पैक में 35 रुपये और एक लीटर पैक में 69 रुपये में मिलेगा।
  • AMUL ताजा टोंड दूध की कीमत 500 मिलीलीटर के लिए 30 रुपये और एक लीटर के लिए 57 रुपये तय की गई है।
  • AMUL गाय के दूध की कीमत 500 मिलीलीटर पैक के लिए 31 रुपये कर दी गई है।
  • AMUL भैंस के दूध का 500 मिलीलीटर पैक अब 38 रुपये में मिलेगा।
  • AMUL भैंस के दूध के एक लीटर पैक की कीमत 75 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के शिकारी माता मंदिर के पास गहरी खाई में समाई कार : दो लोगों की मौ.त, 2 घायल

क्यों बढ़े दूध के दाम?

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूध उत्पादन और वितरण से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है। पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा, पैकेजिंग फिल्म की बढ़ती लागत और ईंधन के महंगे होने का सीधा असर डेयरी उद्योग पर पड़ा है।

 

समिति के अनुसार कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत तक की है। कंपनी का कहना है कि इस फैसले से दुग्ध उत्पादकों को बेहतर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा और डेयरी सेक्टर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू : कल थमेगा प्रचार का शोर; ड्राई-डे घोषित

किसानों को भी मिलेगा फायदा

सहकारी समिति ने यह भी जानकारी दी कि सदस्य संघों द्वारा किसानों के खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है। यह मई 2025 के मुकाबले लगभग 3.7 प्रतिशत अधिक है। डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि इससे दूध उत्पादक किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

पिछले साल भी बढ़े थे दाम

अमूल ने इससे पहले 1 मई, 2025 को भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी कंपनी ने उत्पादन लागत बढ़ने और किसानों को बेहतर भुगतान देने को इसकी मुख्य वजह बताया था। लगातार दूसरी बार हुई मूल्य वृद्धि से अब उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि दूध से बने अन्य उत्पादों की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त

महंगाई के बीच बढ़ा बोझ

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब देश और दुनिया पहले से ही महंगाई के दबाव से जूझ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्कूटी सवार बदमाशों ने 15 वर्षीय बच्चे को उठाया, महिला के शोर से...CCTV फुटेज आया सामने

आम लोगों की जेब पर असर

भारत में खुदरा महंगाई दर यानी CPI भी अप्रैल महीने में बढ़कर 3.48 प्रतिशत तक पहुंच गई। सब्जियों और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से पहले ही आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित था, वहीं अब दूध महंगा होने से घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उत्पादन लागत में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में डेयरी उत्पादों की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख