#यूटिलिटी

July 30, 2025

हिमाचल में बारिश के साथ भूस्खलन ने ढाया कहर: कई गाड़ियों पर गिरे पत्थर, घरों में घुसा मलबा

मंडी कुल्लू और चंबा में बद से बद्तर हुए हालात, यहां बंद हुए शिक्षण संस्थान

शेयर करें:

himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से एक तरफ जहां बादल फटने से कई लोगों की जान जा रही है। वहीं अब जगह जगह भूस्खलन ने भी जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश से  चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बंद हुई हैं और बिजली.पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट कुल्लू में भूस्खलन से नेशनल हाईवे बाधित

बारिश से कहीं ज्यादा भूस्खलन से हुआ नुकसान

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में सैंज.ओट नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। इनमें से एक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अन्य दो को आंशिक नुकसान पहुंचा है। लैंडस्लाइड के बाद देर रात से हाईवे बंद था, जिसे बुधवार सुबह 8:30 बजे के करीब बहाल किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : 9 वर्षीय अद्विक ने दान की गुल्लक, 9525 रुपये दे बोला- लोगों की करो मदद

मंडी में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

मंडी में बादल फटने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने कई शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। टिक्कन सब.तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने एहतियातन सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है। जिले में 254 सड़कें बंद हैं और 540 ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं, जिससे बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित है। प्रदेशभर में कुल 357 सड़कें बंद हैं जबकि 700 से अधिक ट्रांसफॉर्मर और 179 से अधिक पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज मंडी पहुंच रहे हैं, जहां वे क्षेत्र में बादल फटने और बारिश से हुए भारी नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिमला पुलिस की करतूत: सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, SP ने भी नहीं दिया रिस्पांस

चंबा में भूस्खलन की चपेट में आई कई घर

इसी तरह से चंबा जिला में भी भारी भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। भटियात क्षेत्र के तहत कामला में भूस्खलन से बोलेरो गाड़ी सड़क के बीचोंबीच फंस गई। इस गाड़ी में कई लोग सवार थे, जिन्होंने समय रहते गाड़ी से निकल कर और भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत मंगली के भोड़ास गांव में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में कुछ मकान आए हैं।  चुराह उपमंडल का तरेला.बौदेड़ी.मंगली जुनास घारे के समीप बंद हो गया। चुराह उपमंडल का शिकारी मोड़.गनेड़.बिहाली मार्ग गनेड़ नाला में बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश से कई सड़कें ठप हो गई हैं। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक और सरकारी स्कूल का मास्टर सस्पेंड, क्लास में छात्राओं के साथ की थी नीचता

किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित

किन्नौर में भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने प्रसिद्ध किन्नर कैलाश यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रुकें।

कोल डैम और पंडोह से छोड़ा पानी, पंजाब में अलर्ट

बिलासपुर के कोल डैम और मंडी के पंडोह डैम से भी जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया है। कोल डैम से सुबह 7 बजे पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का जलस्तर 4 से 5 मीटर तक बढ़ने की आशंका है। डैम प्रबंधन ने पंजाब के लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है। वहींए पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी मंडीए धर्मपुरए संधोलए सुजानपुर और नादौन होते हुए पौंग डैम पहुंचेगाए जिससे पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने जलरक्षकों को दिया प्रमोशन का तोहफा, 1386 को बनाया पंप अटेंडेंट

शाम तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आज शाम तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेगा, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कल से मानसून कुछ हद तक कमजोर होगा, लेकिन बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।

दो दिन पहले मंडी में फटा था बादल

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले मंडी जिले के बग्गी और बल्ह घाटी में बादल फटने की घटना हुई थी। जिसमें कई लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। वहीं कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा था। खेतों में मलबा भर जाने से किसानों की फसलें भी तबाह हो गईं। राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है, लेकिन हालात सामान्य होने में समय लग सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख