#रोजगार
January 30, 2026
हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : शिक्षकों के भरे जाएंगे 800 पद, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
शिक्षकों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सुक्खू सरकार ने शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षकों के 800 पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती का जिम्मा सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर को सौंपा है। इस भर्ती के तहत शिक्षकों को नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी तौर पर होगी। मगर इसमें आरक्षण रोस्टर भी लगेगा।
आपको बता दें कि सरकार ने अंग्रेजी और गणिय विषय की भर्ती के लिए योजना बनाई है। प्रदेश के 130 सरकारी CBSE स्कूलों में अंग्रेजी और गणिय के 800 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। शिक्षकों की ये नियुक्ति पूरा तरह अस्थायी होगी।
ये भर्ती पांच साल के लिए होगी। इस भर्ती में चयनित होने वाले शिक्षकों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। मगर ये मानदेय शैक्षणिक वर्ष में दस महीनों तक ही दिया जाएगा। यानी दो महीने का जो अवकाश होता है- उसका मानदेय इन शिक्षकों को नहीं दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया का आरक्षण रोस्टर लगेगा। इस भर्ती के तहत 400 पद अंग्रेजी और 400 पद गणित के भरे जाएंगे। इन पदों में भर्ती के लिए हर वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
जानकारी देते हुए निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने बताया कि इस बारे में राज्य चयन आयोग हमीरपुर सहित आरक्षित वर्ग के लिए संबंधित विभागों को पत्र भी लिखा गया है। इसमें सामान्य, SC/ST, EWS, OBC, BPL, पूर्व सैनिक, खेल कोटा और दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षित वर्गों को अंकों में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं के पास-
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु में भी नियमानुसार छूट लागू की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले युवाओं को अलग-अलग जिले में राज्य के CBSE स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। आशीष कोहली ने चयन आयोग से आग्रह किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाए- ताकि शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी ना हो।