राजनीति

#खेल

November 27, 2025

WPL 2026 : हिमाचल की बेटी रेणुका बनीं गुजरात जायंट्स की ताकत, 60 लाख लगी बोली

वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य हैं रेणुका

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Renuka Singh

शिमला। विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 की नीलामी में हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह फिर एक बार सुर्खियों में रहीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह स्टार पेसर बेस प्राइस से कहीं अधिक कीमत पर बिकी और गुजरात जायंट्स ने उन्हें 60 लाख रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

RCB से विदाई गुजरात संग नया सफर

रेणुका ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था, लेकिन दो टीमों के बीच बोली की होड़ बढ़ते ही उनकी कीमत 60 लाख तक पहुंच गई। WPL के पहले तीन संस्करणों में रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम सदस्य रहीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों की बल्ले-बल्ले, अब 'सी-ग्रेड' सेब से भी होगी बंपर कमाई, जानें नई योजना

 

लेकिन इस बार की नीलामी में RCB ने उन्हें रिटेन नहीं किया, जिसके बाद गुजरात जायंट्स ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल कर लिया। फ्रेंचाइज़ी का मानना है कि अनुभव और स्विंग के दम पर रेणुका उनकी गेंदबाजी में नई मजबूती जोड़ेंगी।

वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य

रेणुका हाल ही में भारतीय महिला टीम की वनडे विश्व कप विजेता स्क्वॉड का हिस्सा रहीं। टूर्नामेंट के दौरान उनके प्रभावी प्रदर्शन और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता ने उनकी मांग को और बढ़ा दिया था। इसी वजह से नीलामी के दौरान उनकी बोली उत्साह के साथ बढ़ती रही।

रेणुका का अंतरराष्ट्रीय टी-20 रिकॉर्ड

अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2021 में करने वाली रेणुका ने अब तक इस प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में लगातार बेहतर होती गेंदबाजी के चलते रेणुका ने अब तक कुल 54 T20 मुकाबले की 53 पारियों में 21.74 की औसत से 58 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें : सदन में नारेबाजी.. वेल तक पहुंचा विपक्ष, जयराम ने CM की कुर्सी के पास जाकर जताया विरोध

 

जिसमें इकॉनमी रेट 6.37 रहा जो टी-20 क्रिकेट में बेहतर माना जाता है। रेणुका ने 2 बार 4 विकेट, 1 बार 5 विकेट हॉल, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/15 है। रेणुका की खतरनाक स्विंग और पावरप्ले में विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम की फ्रंटलाइन पेसर के रूप में स्थापित किया है।

WPL में उतार-चढ़ाव भरा सफर

हालाँकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेणुका ने खुद को लगातार साबित किया है, लेकिन WPL में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। 23 मैच की 23 पारियों में रेणुका ने 8.34 की इकॉनमी से कुल 13 विकेट लिए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खेत में पड़ा मिला मासूम, थम चुकी थी सांसें- कलयुगी मां को ढूंढ रही पुलिस

 

रेणुका का बेस्ट प्रदर्शन 3/23 है। पिछले सीजन 2025 में उन्होंने शानदार वापसी की और 7 मैचों में 10 विकेट लिए, जिसके बाद से उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है। इसी प्रदर्शन ने उन्हें नीलामी में मजबूत दावेदार बनाया।

गुजरात के लिए क्यों अहम हैं रेणुका?

गुजरात जायंट्स पिछले सीजन तेज गेंदबाजी के मोर्चे पर संघर्ष कर रही थी। टीम को एक अनुभवी स्विंग गेंदबाज की जरूरत थी और रेणुका इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठती हैं। पावरप्ले में विकेट झटकने की उनकी क्षमता गुजरात की स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा बनने वाली है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख