#खेल

April 23, 2025

हिमाचल: बेटी के लिए पिता बने प्रेरणा, अब एशिया कप में भाग लेने भूटान जा रही दीपिका

फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है पेसापालो

शेयर करें:

Deepika Thakur

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की बेटियां खेल के मैदान में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस बार सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली दीपिका ठाकुर ने पेसापालो जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल में देश के लिए खेलने का मौका हासिल किया है। दीपिका का चयन अगले माह भूटान में आयोजित होने जा रहे थर्ड पेसापालो एशिया कप के लिए भारत की सीनियर महिला टीम में हुआ है।

छोटे से गांव से इंटरनेशनल मंच तक

दीपिका शिलाई विधानसभा क्षेत्र के छोटे से रास्त गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। पेसापालो में अब तक दीपिका भारत की टीम के लिए एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। इस बार वह देश को गोल्ड दिलाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 13 दिन से लापता महिला जंगल में पड़ी मिली- पास से लोहे की रॉड बरामद, शरीर पर कई चोटें

बाबू राम ने निभाई अहम भूमिका

दीपिका ने बताया कि इस सफर में जरवा के कुल्हा गांव के बाबू राम ने उनका हर मोड़ पर साथ दिया। बाबू राम एक एग्रीटेक कंपनी में एएसएम हैं और उन्होंने दीपिका को इस प्रतियोगिता के लिए स्पॉन्सर किया है। दीपिका ने कहा कि मैं देश के लिए खेलना चाहती हूं और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा ऊंचा करूंगी। वहीं बताते चले कि दीपिका के लिए उनके पिता प्रेरणा के स्त्रोत है। खुद कब्बडी के बड़े खिलाड़ी रहे दीपिका के पिता ने हमेशा ही अपनी बेटी को खेल के प्रति उत्साहित किया। 

पेसापालो: फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल

पेसापालो एक तेज़ गति वाला बल्ला और गेंद का खेल है जिसे अक्सर फिनिश बेसबॉल भी कहा जाता है। इस खेल में खिलाड़ी बेस पर दौड़कर रन बनाने की कोशिश करते हैं, जबकि दूसरी टीम गेंद पकड़कर रन रोकने की। यह खेल भारत समेत नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के होनहारों ने UPSC में रचा इतिहास: किसी ने पहले अटेम्प्ट, तो किसी ने दूसरे में मारी बाजी

भूटान में 4 देशों की भिड़ंत

एशिया कप में इस बार भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता अगले माह आयोजित होनी है, जिसमें विभिन्न वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी। दीपिका का चयन सीनियर महिला टीम के लिए हुआ है, जो इस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

यह भी पढ़ें : 2 मासूमों को रोता-बिलखता छोड़ गई मां, 3 हफ्तों से है लापता; पुलिस-प्रशासन ने फेरी आंखें

प्रदेश में खुशी की लहर

दीपिका के चयन की खबर मिलते ही जिला सिरमौर में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र की एक बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना न केवल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह हिमाचल की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा भी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख