राजनीति

#उपलब्धि

April 23, 2025

हिमाचल के होनहारों ने UPSC में रचा इतिहास: किसी ने पहले अटेम्प्ट, तो किसी ने दूसरे में मारी बाजी

हिमाचल के होनहारों की तिकड़ी ने चमकाया नाम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Vaibhav Singh UPSC, Ayushi Thakur IRS, Saurabh Singh UPSC

शिमला/बिलासपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणामों ने हिमाचल प्रदेश को गौरव से भर दिया है। इस वर्ष तीन होनहार युवाओं – बिलासपुर के वैभव सिंह, शिमला की आयुषी ठाकुर और शोघी से पढ़े दिल्ली निवासी सौरभ कुमार सिंह – ने पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश को गर्व का मौका दिया है।

बिलासपुर के वैभव ने पाई 82वीं रैंक, बना अफसर बनने का सपना सच

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल निवासी 23 वर्षीय वैभव सिंह ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 82वीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका पहला प्रयास था। वैभव के माता-पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं – पिता वीरेंद्र सिंह पनोह स्कूल में प्रधानाचार्य हैं, और माता मोनिका गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं।

 

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक बने शिकार- नाम पूछ-पूछकर बनाया निशाना, यहां देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें

 

वैभव की प्रारंभिक शिक्षा रोहड़ू में हुई, इसके बाद उन्होंने शिमला पब्लिक स्कूल से दसवीं और डीएवी न्यू शिमला से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। उनकी सफलता ने न केवल परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है।

आयुषी ठाकुर: तीसरे प्रयास में 325वीं रैंक, बनी भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी

शिमला जिले के जुन्गा गांव की आयुषी ठाकुर ने भी इस वर्ष 325वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयनित होने का गौरव हासिल किया। यह उनका तीसरा प्रयास था। उन्होंने शिमला के क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल से शिक्षा शुरू की, और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ-साथ इग्नू से महिला सशक्तीकरण में डिप्लोमा भी किया।

आयुषी का मानना है कि सफलता का मूलमंत्र है – निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता मदन मोहन ठाकुर और सुलक्षणा ठाकुर को दिया, जिन्होंने हर चुनौती में उनका साथ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 13 दिन से लापता महिला जंगल में पड़ी मिली- पास से लोहे की रॉड बरामद, शरीर पर कई चोटें

सौरभ सिंह: शोघी से दिल्ली और अब UPSC में 378वीं रैंक

सौरभ कुमार सिंह, जो मूलतः वेस्ट विनोद नगर दिल्ली के निवासी हैं लेकिन शोघी के डीएवी स्कूल से दसवीं तक पढ़े, ने पहले ही प्रयास में 378वीं रैंक प्राप्त कर ली है। सौरभ ने देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनके पिता उपेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि यह सफलता उनकी सच्ची लगन और अनुशासन का नतीजा है।

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख