#खेल

March 2, 2025

हिमाचल से निकलकर अब कबड्डी में तिरंगे का मान बढ़ाएंगी ये 4 बेटियां, टीम इंडिया में शामिल

ईरान में 4-9 मार्च तक होने वाली एशियन महिला कबड्डी में भाग लेंगी 

शेयर करें:

women kabaddi players Himachal

कांगड़ा। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुकीं 4 महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चुनाव भारत की टीम में हुआ है। ये चारों बेटियां र्मशाला के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI)  की हैं। इस खबर ने समूचे हिमाचल प्रदेश में जश्न का माहौल बना दिया है।

 

यह भी पढ़ें : नाराज अनुबंध कर्मचारियों को हिमाचल हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, घिर गई सुक्खू सरकार

 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की भावना ठाकुर, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और साक्षी शर्मा अब टीम इंडिया की ओर से खेलेंगी। इन खिलाड़ियों ने  कड़ी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया है। महिला कबड्डी टीम में हिमाचल की बेटियों के चयन पर कोच पंकज कुमार बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारी इन बेटियों का यह सपना पूरा हो रहा है। चार से नौ मार्च तक छठी सीनियर एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप ईरान में करवाई जाएगी, जहां चारों खिलाड़ी टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगी।

नेशनल गेम्स में गोल्ड जीता था

हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार अपना परचम लहराया है। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बेटी पुष्पा राणा लगातार 3 वर्षों से हिमाचल महिला कबड्डी टीम की कप्तानी कर जीत की हैट्रिक लगाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरे नोर्थ इंडिया में फैला रखा था नशे का नेटवर्क, पुलिस ने अब तक धरे 44 तस्कर

 

उत्तराखंड के हरिद्वार में खेली जा रही 38वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने कड़े मुकाबले में हरियाणा को 27-22 से हराकर राष्ट्रीय पदक अपने नाम किया था। टीम इंडिया में शामिल भावना ठाकुर पंडोह के नजदीक पीपला गलू की रहने वाली है। भावना के पिता प्रेम सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। मगर बेटी को कबड्डी खेलने के लिए हर वक्त प्रेरित करते रहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

SAI केंद्र प्रभारी ने दी शुभकामनाएं

SAI धर्मशाला के केंद्र प्रभारी राकेश जस्सल ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के हर खेल प्रेमी के लिए गर्व का पल है। हमारी बेटियों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख