Home उपलब्धि हिमाचल के बेटे ने कंधे पर जिम्मेदारियों का बस्ता उठाए क्वालीफाई किया...

हिमाचल के बेटे ने कंधे पर जिम्मेदारियों का बस्ता उठाए क्वालीफाई किया NET

Ram Sharan
Ram Sharan

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा अपनी जीवन की कठिनाइयों को अपने सपनों के रास्ते के बीच नहीं आने देते हैं। सूबे के होनहार युवा रात-दिन कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल हासिल कर ही लेते हैं। कुछ होनहार युवा अपने घर की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते अपने सपनों को भी पूरा करने का हौंसला रखते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक बेटे राम शरण ने।

अंधेरों से लड़कर ही उजाला आएगा

राम शरण ने इन शब्दों के बखूबी चरितार्थ कर दिखाया है कि रात काली सही पर सवेरा भी आएगा, अंधेरों से लड़कर ही तो उजाला छाएगा। हिम्मत ना हारो सफर अभी लंबा है, जो चलते रहे, वो ही मंजिल पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

पहले अटेंप्ट में NET किया क्वालीफाई

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में स्थित कोनला गांव में रहने वाले राम शरण ने जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। राम शरण ने कड़ी मेहनत कर पहले ही प्रयास में UGC NET की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

कंधे पर जिम्मेदारियों का बोझ

राम शरण काफी गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है। उनके परिवार में उनकी मां और दो बड़े भाई हैं। राम शरण का बड़ा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है और मंजले भाई की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने के कारण वो असमर्थ है। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारियां राम शरण को संभालनी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कॉलेज में पढ़ने वाली देवांशी पर पड़ी BCCI की नजर, महिला टीम में मिली एंट्री

ठीक नहीं है घर के हालात

वर्तमान में राम शरण शिलाई महाविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में MA. कर रहे हैं। हालांकि, घर के हालातों के कारण उनके लिए पढ़ाई के लिए समय निकाला बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है।

नहीं मिलता था पढ़ाई करने का समय

राम शरण बताते हैं कि घर के कामों में वो इतना व्यस्त होते थे कि उन्हें कॉलेज जाने तक का समय नहीं मिलता था। बावजूद इसके उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और जैसे-तैसे अपनी पढ़ाई के लिए समय निकाला। घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए वो दिन में करीब 5 घंटे पढ़ाई करने के लिए निकालते थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

राम शरण ने बताया कि उन्होंने NET का फॉर्म भरने के बाद पेपर की तैयारी पूरी लग्न से की और पेपर देने चले गए। नतीजन उनका UGC NET का पेपर पहले अटेंप्ट में ही क्वालीफाई हो गया। राम शरण ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों को दिया है।

राम ने बताया सफलता का मूल मंत्र

राम शरण ने युवाओं के संदेश देते हुए कहा कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अगर आप अपनी मेहनत और हिम्मत से कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version