#राजनीति

January 19, 2025

विक्रमादित्य का तंज, ठेकेदारों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे जयराम ठाकुर; पूछा बड़ा सवाल?

जयराम ठाकुर श्वेत पत्र जारी कर बताएं कितनी देनदारियां छोड़ कर गए थे

शेयर करें:

Vikramaditya Singh

सोलन। हिमाचल प्रदेश में ठेकेदारों की लंबित देनदारियों पर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां खुद ठेकेदारों ने सुक्खू सरकार को चेतावनी दे दी है और चक्का जाम की धमकी दी है। वहीं विपक्ष के नेता भी आए दिन इस मुद्दे को उठा कर सुर्ख्ज्ञियां बटोर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ट्रेजरी के बंद करने पर सुक्खू सरकार पर कई बार हमला कर चुके हैं। आज हिमाचल कांग्रेस के एक मंत्री ने जयराम ठाकुर पर बड़ा पलटवार किया है।

विक्रमादित्य का जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला

दरअसल कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला किया और उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर आज ठेकेदारों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जब उन्होंने सत्ता छोड़ी तो सरकार पर कितनी देनदारियां छोड़ कर गए थे।

जयराम ठाकुर लाएं श्वेत पत्र

विक्रमादित्य सिंह आज सोलन दौरे पर थे। यहीं पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला किया। विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि ठेकेदारों के लिए जो घड़ियाली आंसू जयराम ठाकुर रो रहे हैं, उन्हें श्वेत पत्र लाना चाहिए। ताकि जनता को पता चल सके कि कितनी देनदारी लोक निर्माण विभाग और सरकार पर थी जब उन्होंने सत्ता छोड़ी थी। पहले वह इसको लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करें, और उसके बाद ही अपने घड़ियाली आंसू बहाएं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिन्हें कहा जाता है भूतों का थानेदार, चांदी के रथ पर हैं विराजमान

ठेकेदारों को जारी किए हैं 80 करोड़

विक्रमादिय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर ला रही है। ठेकेदारों की अदायगी करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए अभी हाल ही में सरकार ने 80 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए हैं। अब जल्द ही छोटे ठेकेदारों की पेमेंट को भी क्लियर किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बड़े ठेकेदारों को पैसा दिया जा रहा है।

सुर्खियों में बने रहने को बयानबाजी कर रहे जयराम

जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। जबकि हिमाचल के आर्थिक हालातों की जानकारी उन्हें खुद भी है। वह खुद प्रदेश के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार देगी 300 यूनिट फ्री बिजली, कौन होंगे पात्र-सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

सरकार जल्द करेगी ठेकेदारों की अदायगी

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ठेकेदारों की अदायगी धीरे धीरे कर रही है। वहीं ठेकेदारों के काम बंद करने की के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे ठेकेदारों को भी जल्द ही उनकी पेमेंट की अदायगी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पैसों के लिए कहीं भी काम बंद नहीं होंगे। लोक निर्माण विभाग में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि जनता को इसका सही समय पर लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहाड़ी से लगाई छलांग, नहीं खुला पैराग्लाइडर- दो थे सवार

ठेकेदारों ने दी है चक्का जाम की धमकी

बता दें कि हिमाचल में ट्रेजरी के बंद करने से ठेकेदारों की पेमेंट नहीं हो रही है। प्रदेश के ठेकेदारों का करीब 600 करोड़ रुपए बकाया है। जिसे सरकार बहाल नहीं कर पा रही है। पेमेंट ना मिलने से ठेकेदारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

 

पेमेंट ना मिलने से ठेकेदार ना तो अपने इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों को वेतन दे पा रहे हैं और ना ही मजदूरों को दिहाड़ी। जिसके चलते दो दिन पहले मंडी जिला में ठेकेदार यूनियन ने सुक्खू सरकार के बजट सत्र से पहले उनकी पूरी पेमेंट करने की मांग की है। वहीं ऐसा ना होने पर चक्का जाम की धमकी भी दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख