#राजनीति
March 21, 2025
हिमाचल आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप! सुरक्षा टीम ने लिया जायजा, यहां जानें आने की बड़ी वजह
43 अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम 11 गाड़ियों में पहुंची थी शिमला
शेयर करें:
शिमला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अप्रैल महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते है, हालांकि अभी उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है। अगर उनका दौरा फाइनल होता है, तो वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की संभावनाओं के बीच अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की 43 सदस्यीय टीम शिमला पहुंची। यह टीम बीते रविवार को दोपहर 12 बजे शिमला आई और ऐतिहासिक रिज मैदान तथा वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया।
टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हर पहलू की गहनता से जांच की। उनके साथ भारत सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिमला के जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचत्तव में विलीन हुए विमल नेगी, बेटी ने दिया कांधा; 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
शिमला के छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल में डोनाल्ड ट्रंप के ठहरने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने होटल का बारीकी से निरीक्षण किया। होटल के भीतर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया।
यह भी पढ़ें : 20 साल से वन भूमि पर बैठे किसानों को सुक्खू सरकार देगी मालिकाना हक, यह हैं शर्तें
अगर डोनाल्ड ट्रंप का हिमाचल दौरा तय होता है, तो वह छराबड़ा के कल्याणी हेलीपैड पर उतर सकते हैं। वहां से उनका काफिला शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान तक जा सकता है। यह वही रूट होगा जिसका इस्तेमाल भारतीय राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान किया जाता है।
डोनाल्ड ट्रंप के हिमाचल दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अगर यह दौरा फाइनल होता है, तो अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोबारा हिमाचल आएगी और अन्य संभावित स्थलों की सुरक्षा का जायजा लेगी।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह की विपक्ष को नसीहत, दिवंगत विमल नेगी पर ना करें राजनीति
हालांकि, इस दौरे को लेकर अभी तक अमेरिकी या भारतीय सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप सच में हिमाचल की वादियों का रुख करते हैं या नहीं।