#राजनीति

March 4, 2025

हिमाचल आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा- देने जा रहे ये सौगात, यहां जानें पूरा शेड्यूल

गृह आगमन पर हिमाचल भाजपा स्वागत तैयारियों में जुटी

शेयर करें:

himachal news

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को अपने गृह जिले बिलासपुर का दौरा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में पार्टी की शानदार जीत के बाद नड्डा पहली बार अपने गृह जिले का दौरा करेंगे।

एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन मशीन का शुभारंभ

बिलासपुर दौरे के दौरान नड्डा एम्स बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करेंगे। वे वहां पेट स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदला अपना फैसला- अब एक बार फिर बनेंगे होम स्टे के लिए नए नियम

अभिनंदन समारोह का आयोजन

शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में नड्डा के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मासूम के सिर से छिन गया पिता का साया, ड्यूटी करने गया था- परिवार को मिली देह

 

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

भाजपा के विजय अभियान का नेतृत्व

भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने विभिन्न राज्यों में सरकार बनाई है। हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की।

 

यह भी पढ़ें : HRTC ड्राइवर-कंडक्टरों का सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम, बोले- ओवरटाइम, DA का पैसा दो वरना...

कांगड़ा दौरे की संभावना

बिलासपुर के बाद नड्डा 7 और 8 मार्च को कांगड़ा जिले का दौरा भी कर सकते हैं। वहां भाजपा की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को पार्टी के आगामी रणनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख