#राजनीति

September 30, 2025

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे ने हेल्थ ऑफिसर को बताया भ्रष्ट.... सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन 'निकम्मा'

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे कर्नल संजय शांडिल ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा

शेयर करें:

Cm sukhu dhaniram shandil

सोलन। हिमाचल प्रदेश की सियासत इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और उनके बेटे कर्नल संजय शांडिल को लेकर गरमा गई है। पहले स्वास्थ्य विभाग के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित लंदन और फ्रांस दौरे ने विवाद खड़ा किया, और अब मंत्री के बेटे ने अपने ही पिता के विभाग और सुक्खू सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के नारे पर सवाल उठाकर राजनीतिक हलचल मचा दी है।

विदेश दौरे से शुरू हुआ विवाद

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के नेतृत्व में 10 लोगों का दल यूरोप दौरे पर जाने वाला था। इस सूची में मंत्री के बेटे संजय शांडिल का नाम भी शामिल था। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश आपदा और आर्थिक संकट से जूझ रहा है] उस समय सत्ता पक्ष परिवार को सरकारी खर्च पर विदेश ले जाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि] मंत्री ने सफाई दी कि बेटा-बहू अपने निजी खर्चे पर विदेश जाते। विवाद बढ़ने पर दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रिश्तेदारी से लौटे पति-सास को अरेस्ट कर ले गई पुलिस, घर में विवाहिता ने उठा लिया....

Accomplice शब्द बना आग में घी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची में मंत्री पुत्र को "Accomplice of Health Minister" लिख दिया गया, जिसका अंग्रेजी अर्थ "सह-अपराधी" होता है। इस शब्द के इस्तेमाल ने पूरे मामले को और विवादास्पद बना दिया। सोशल मीडिया पर जब यह सूची वायरल हुई तो विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया।

बेटे ने बगावती तेवर दिखाए

विवाद यहीं नहीं रुका। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल ने फेसबुक पोस्ट में विभागीय अधिकारियों और सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने लिखा—"भ्रष्ट और निकम्मे व्यवस्था परिवर्तन के अधिकारियों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाए।" यहां तक कि उन्होंने दिव्यांगों का शोषण करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की। संजय शांडिल ने अपने पिता को "हिमाचल के सबसे ईमानदार राजनेता" बताते हुए उनकी छवि बचाने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पानी का टैंक बनाकर ढक्कन लगाना भूला विभाग, पत्नी को तैरती मिली पति की देह

मुख्यमंत्री के नारे पर भी सवाल

संजय शांडिल ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के "व्यवस्था परिवर्तन" के नारे को भी "निकम्मा" करार दे दिया। यह हमला कांग्रेस के भीतर ही असहज स्थिति पैदा कर रहा है, क्योंकि यह सीधे सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

 

विपक्ष के लिए मौका

भाजपा जिला अध्यक्ष रतन पाल ने कहा "जब मंत्री का बेटा ही विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, तो यह सरकार की अक्षमता और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है।" विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : लंदन से लौटे सीएम सुक्खू मोदी सरकार पर बरसे, बोले-दो साल बाद राहत पैकेज का फायदा नहीं

हाईकोर्ट और विपक्ष पहले से घेरे बैठे

गौरतलब है कि हिमाचल हाईकोर्ट पहले ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 521.68 करोड़ रुपये के खर्च की जांच के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दे चुका है। वहीं विपक्ष पहले से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरता रहा है। अब मंत्री के बेटे की बगावत ने इस बहस को और गहरा कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पकड़ा गया ब*म से उड़ाने की धम*की भेजने का मास्टरमाइंड; कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

राजनीति में आने वाले हैं संजय शांडिल

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि सेना से हाल ही में रिटायर हुए कर्नल संजय शांडिल को सोलन से कांग्रेस का अगला उम्मीदवार माना जा रहा है। उनके बयानों को कई लोग उनके भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख