#राजनीति
November 27, 2025
अनुराग बोले: मोदी सरकार ने सुरक्षित किया श्रमिकों का भविष्य, सुरक्षा की गारंटी बनेंगे नए लेबर कोड
लेबर सुधारों से श्रमिकों का सम्मान, सुरक्षा की मिलेगी गारंटी
शेयर करें:

शिमला। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल सहित देश भर के कामगारों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के मेहनतकश श्रमवीरों के कल्याण, उनके आत्मसम्मान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 4 लेबर कोड में बड़ा बदलाव किया है। यह बात हिमाचल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कही।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम संहिताएं न केवल कानूनों में सुधार हैं, बल्कि पूरे देश के मेहनतकश श्रमिकों खासकर हिमाचल जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के जीवन स्तर को बदलने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। अनुराग ठाकुर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को केंद्र में रखकर तैयार किए गए ये लेबर कोड देश के विकास की नई दिशा तय करेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार HRTC की 'खटारा' बसों को करेगी "टाटा बाय-बाय", नई बसें होंगी बेड़े में शामिल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि नए भारत का श्रमिक मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत होना चाहिए। इसी सोच के साथ तैयार किए गए ये सुधार देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ेगी, उद्योगों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।
हमीरपुर के सांसद ने हा कि केंद्र सरकार ने श्रम क्षेत्र में दशकों से लंबित सुधारों को पूरा करते हुए चार नई श्रम कोड वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य व कार्य-शर्त संहिता 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ये कोड देश के संगठित, असंगठित और गिग वर्कर्स तक सभी के अधिकारों को मजबूत करेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवान की बाइक के हुए दो टुकड़े, तेज रफ्तार में बस से हुई टक्कर; मौके पर थमीं सांसें
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में काम करने वाले लाखों मजदूरों को इन कोड से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। इसमें काम के घंटे तय होना, सुरक्षित कार्यस्थल, न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे अधिकार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से निर्माण, उद्योग, पर्यटन और सेवाक्षेत्र के कामगारों को विशेष राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों की बल्ले-बल्ले, अब 'सी-ग्रेड' सेब से भी होगी बंपर कमाई, जानें नई योजना
अनुराग ठाकुर ने बताया कि नए श्रम कानूनों में कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इनमें समय पर वेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, एक वर्ष में ग्रेच्युटी का प्रावधान, नियुक्ति-पत्र देना अनिवार्य करना, पक्के कर्मचारियों जैसे अधिकार, मुफ्त हेल्थ चेकअप, लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करना और ट्रांसजेंडर समुदाय को समान अधिकार देना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : WPL 2026 : हिमाचल की बेटी रेणुका बनीं गुजरात जायंट्स की ताकत, 60 लाख लगी बोली
ठाकुर ने बताया कि नए कोड उद्योगों को भी राहत प्रदान करते हैं। बेवजह की कानूनी जटिलताओं और निरीक्षणों की मनमानी व्यवस्था समाप्त करके एक पारदर्शी और सरल प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे उद्योगों के कामकाज में आसानी होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।