#राजनीति

November 18, 2025

जयराम ठाकुर बोले- आपदा पीड़ितों के बीच सुक्खू सरकार का जश्न जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

जश्न की बजाय राहत कार्यों को प्राथमिकता देती सुक्खू सरकार 

शेयर करें:

jai ram thakur comment sukhu govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी आपदा संकट और हजारों परिवारों की तबाही के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मंडी में सरकार के तीन साल पूरे होने पर बड़ा जश्न आयोजित किए जाने की तैयारी ने राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे आपदा प्रभावितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कदम बताते हुए सरकार पर तीखे हमले किए।

आपदा में 500 से अधिक मौतें, फिर भी जश्न की तैयारी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा ने लगभग पांच सौ लोगों की जान ले ली, हजारों लोग बेघर हो गए, हजारों बीघा फसल और भारी संख्या में पशुधन नष्ट हुआ। बावजूद इसके सरकार राहत वितरण तक सही ढंग से नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जश्न का आयोजन सरकार की संवेदनहीनता और जनभावनाओं के प्रति बेरुखी को दर्शाता है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्तों के बाद अब दैनिक भत्तों में कर दी बढ़ौतरी; जाने कितना बढ़ाया

सरकार का जश्न जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जब मंडी जिला अभी भी आपदा के गहरे घावों से उबर नहीं पाया, तब उसी मंडी में सरकार का जश्न करना प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय है और उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वह कार्यक्रम रद्द कर राहत कार्यों को प्राथमिकता देती, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान इवेंट मैनेजमेंट पर है, न कि पीड़ितों पर।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

केंद्र का सहयोग पर राज्य सरकार राहत वितरण में नाकाम

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने 2023 से अब तक हिमाचल को आपदा राहत के नाम पर 5500 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी है। इसके अलावा इस वर्ष एनडीआरएफ और एनडीएमएफ के तहत लगभग 225 करोड़ रुपये एडवांस में जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये पत्थर की लकीर हैं और हिमाचल को पूरी राशि मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भाई की तड़प-तड़प कर गई थी जा*न, इस दर्द को ताकत बनाकर अंजू बनी एंबुलेंस चालक

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र इतना सहयोग दे रहा है तो प्रदेश सरकार अब तक 400 करोड़ रुपये भी प्रभावितों तक क्यों नहीं पहुंचा पाई, साथ ही उन्होंने स्पेशल पैकेज के नाम पर सुक्खू सरकार द्वारा घोषित 4500 करोड़ रुपये की राशि का भी कोई ठोस उपयोग दिखाई नहीं देने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की हार तय

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा करता है। कांग्रेस का आरोप कि वोट चोरी हुई है, जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस का हाल एक बोलेरो भर सीटों जैसा ही होगा, क्योंकि झूठी गारंटियों का दौर अब खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शेयर हो रहा मासूम गोलू के नाम का स्कैनर, चंदा मांग अपनी जेब भर रहे शातिर

पंचायत चुनाव पर सरकार की मंशा पर सवाल

पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आपदा को बहाना बनाकर चुनाव टालने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री के हालिया बयानों से भी साफ झलकता है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है और भविष्य में भी अड़चनें डाल सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख