राजनीति

#राजनीति

March 4, 2025

हिमाचल: मंदिरों के पैसों पर गरमाई सियासत, जयराम सरकार ने गौशालाओं के लिए मांगा था पैसा

जयराम सरकार ने गौशालाओं के लिए मंदिरों से मांगा था बजट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Jai ram thakur CM Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लिए मंदिरों के पैसों की मांग पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। प्रदेश में भाजपा नेता लगातार सुक्खू सरकार को मंदिरों के पैसों का सरकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए घेर रही है। मंदिरों के पैसे को लेकर भाजपा के आरोपों का अब कांग्रस सरकार ने भी जवाब दिया है। सरकार का कहना है कि मंदिरों से बजट की मांग पूर्व की भाजपा सरकार ने शुरू की थी।

जयराम सरकार ने गौशालाओं के लिए मांगा था बजट

हिमाच की कांग्रेस सरकार ने दावा किया है कि पूर्व की जयराम ठाकुर की सरकार ने मंदिरों से गौशालाओं के संचालन के लिए पैसा मांगा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कार्यालय ने 29 अगस्त 2018 का पूर्व भाजपा सरकार का एक पत्र शेयर किया गया हैं। जिसमें मंदिरों का 15 प्रतिशत बजट एनजीओ द्वारा संचालित गौशालाओं को देने की बात कही गई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की तलाश में भटक रहा था परिवार, पुल के पास पड़ा मिला- घूमाने ले गया था दोस्त

जयराम ने शुरू की थी प्रथा

कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मंदिरों का पैसा लुटाने की प्रथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुरू की। जयराम ठाकुर अब किस मुंह से यह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि मंदिरों का पैसा सरकार सरकारी योजनाओं में खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिनके समय प्रदेश की संपदा को कौड़ियों के भाव लुटा दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी करूंगा कह... युवती से कई साल बनाए संबंध, फिर बनाया फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट

भाजपा शिरड़ी मंदिर ट्रस्ट से लेती है 500 करोड़

वहीं इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कौशल मुंगटा ने कहा है कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार शिरड़ी मंदिर ट्रस्ट से 500 करोड़ रुपए सिंचाई योजनाओं के लिए लेती है तो कोई मुद्दा नहीं और हिमाचल में यह मुद्दा बन जाता है। भाजपा नेताओं का यह दोगलापन समझ से परे है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने छीन ली पिता की सांसें, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था किस्सा

सुक्खू सरकार को घेर रहे जयराम ठाकुर

बता दें कि हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए कहा था कि मंदिरों का पैसा सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना पर खर्च करने के आरोप लगाए थे। भाजपा द्वारा उठाया यह मुद्दा पूरे देश भर में चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने झूठा बताया था और कहा था कि सुखाश्रय योजना और सुख शिक्षा योजना के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खुद बजट का प्रावधान कर रखा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख