#राजनीति

February 18, 2026

सुक्खू सरकार का BJP पर आरोप- पेयजल योजना के पैसे से बना दिए आलीशान रेस्ट हाउस

केंद्र के पास लंबित 1200 करोड़ रुपये- डिप्टी CM

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जल जीवन मिशन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सदन में पूर्व की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीने के पानी के लिए आए बजट का इस्तेमाल आलीशान रेस्ट हाउस बनाने में कर दिया गया जिसके कारण अब केंद्र ने प्रदेश का करोड़ों का फंड रोक दिया है।

धर्मपुर में 26 करोड़ से खड़े किए 'आरामगाह'

सदन में धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के सवाल का जवाब देते हुए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के निर्वाचन क्षेत्र धर्मपुर में जल जीवन मिशन के पैसों से 12 रेस्ट हाउस बना दिए गए। इन पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में शुरू हुआ जुकारू उत्सव - 15 दिनों तक राजा बलि की होगी पूजा, जानें क्या है मान्यता

 

केंद्र सरकार ने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि ये पैसा जनता को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए था ना कि VIP रेस्ट हाउस बनाने के लिए। इसी वित्तीय मिसमैनेजमेंट के कारण केंद्र ने हिमाचल की राशि पर रोक लगा दी है।

BJP सरकार का 'झूठा' दावा पड़ा भारी ?

मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन को बताया कि:

  • जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल के लिए 6,395 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे।
  • इसमें से अब तक 5,167 करोड़ रुपये ही मिले हैं।
  • 1,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि अभी भी केंद्र के पास लंबित है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 8 बार नशे के साथ पकड़ा गया तस्कर, फिर भी नहीं सुधरा- इस बार मिली ऐसी सजा

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व BJP सरकार ने योजनाओं को पूरा किए बिना ही केंद्र को रिपोर्ट भेज दी कि हिमाचल में मिशन शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब जब वर्तमान सरकार बकाया पैसा मांग रही है तो केंद्र का तर्क है कि जब मिशन पूरा हो चुका है तो और पैसा किस बात का ? असलियत ये है कि जमीनी स्तर पर कई योजनाएं आज भी अधूरी लटकी हैं।

हिमाचल का गला घोंटने की कोशिश

चर्चा के दौरान दून के विधायक राम कुमार और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी केंद्र और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अनिरुद्ध सिंह ने RDG बंद होने पर चिंता जताते हुए कहा कि क्या हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां बदल गई हैं ? केंद्र को हिमाचल की वास्तविक जरूरतों का सम्मान करना चाहिए। ये केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक न्याय का प्रश्न है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्नोफॉल- 4 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम की पूरी अपडेट

 

मंत्री ने विपक्ष को साथ आने का न्योता देते हुए कहा कि हिमाचल के हक के लिए हम सबको एक साथ प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए, भले ही उसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करें। उन्होंने भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की संतुलित बात की सराहना भी की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख