#विविध

February 18, 2026

हिमाचल में स्नोफॉल- 4 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम की पूरी अपडेट

आज ऊंचाई वाले इलाकों में होगी हल्की बर्फबारी

शेयर करें:

Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा स्नोफॉल की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

इन चार जिलों में होगी बर्फबारी की संभावना 

बता दें कि मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के कुछ उच्च पर्वतीय जिलों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। खासकर लाहुल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊपरी इलाकों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बर्फबारी के कारण ठंड का असर बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: क्रशर परिसर में पड़ा मिला 19 वर्षीय युवक- थम चुकी थी सांसें, मची चीख-पुकार

 

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि मध्य और मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। शिमला, सोलन, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे इलाकों में धूप खिलने की संभावना है, जिससे दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

19 फरवरी से 23 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है। मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का चर्चित DC कपल- IAS ट्रेनिंग के दौरान हुआ प्यार, एक हमीरपुर तो दूसरा कुल्लू में पोस्टेड

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन भर कई स्थानों पर बादल छाए रहे, जिससे ठंडी हवाएं चलती रहीं और सर्दी का एहसास बना रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड

प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में अभी भी सर्दी का प्रकोप जारी है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है। कुकुमसेरी क्षेत्र में सबसे कम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ताबो में न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इन क्षेत्रों में बर्फ जमी होने के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि में थमी नहीं देव नाराजगी: टेंट छोड़ बाहर बैठे देवी-देवता, नहीं मानी किसी की बात

किसानों और पर्यटकों के लिए राहत

मौसम साफ रहने की संभावना से मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि बर्फबारी के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक इन इलाकों का रुख करते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख