#राजनीति
September 10, 2025
दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात- राहुल गांधी के साथ भी होगी खास चर्चा
कांग्रेस संगठन में बढ़ी हलचल
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अप्रैल 2026 से नए वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होनी हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले वित्त आयोग में ज्यादा बजट की मांग को लेकर तीसरी बार 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मिलने जा रहे हैं। इसके लिए CM सुक्खू दिल्ली पहुंच चुके हैं। CM आज और कल दिल्ली में डॉ. अरविंद पनगढ़िया और कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। CM ने कई मंत्रियों से मिलने का समय मांग रखा है।
CM सुक्खू डॉ. पनगाढ़िया से मिलकर हिमाचल की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वित्तायोग से सहयोग का आग्रह करने वाले हैं। CM हिमाचल की चुनौतियों और इंफ्रॉस्ट्रक्चर बनाने में आने वाली ज्यादा लागत को देखते हुए RDG यानी रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को बढ़ौतरी का निवेदन करेंगे।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि 15वें वित्तायोग में हिमाचल की RDG में कटौती की गई थी। इससे हिमाचल को 5 साल तक वित्तिय संकट का सामना करना पड़ा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान CM सुक्खू केंद्रिय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले-PM से वन नियम में ढील का उठाया मुद्दा, 1500 करोड़ पर कही बड़ी बात
CM सुक्खू हिमाचल में आपदा से भूमिहीन हुए लोगों को घर बनाने के लिए एक बीघा जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिल सकते हैं। बता दें कि CM सुक्खू 12 सितंबर को दिल्ली से कांगड़ा लौटेंगे और टांडा मेडिकल कॉलेज में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CM सुक्खू के दिल्ली दौरे से कांग्रेस संगठन में भी हलचल है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू पार्टी हाईकमान से भी मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष और नया संगठन बनाने का आग्रह कर सकते है क्योंकि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 10 महीने 5 दिन से संगठन नहीं है।