#राजनीति

December 11, 2025

मंडी में CM सुक्खू का पावर शो आज: पेश होगा तीन साल का रिपोर्ट कार्ड- 2027 के चुनावों को देंगे दिशा

20 हजार लोग जुड़ने का दावा

शेयर करें:

congress rally

मंडी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपनी तीन साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देने के लिए आज मंडी में ‘जन संकल्प सम्मेलन’ कर रही है, लेकिन असली कहानी इससे कहीं बड़ी है। यह सिर्फ जश्न या रिपोर्ट कार्ड का मंच नहीं, बल्कि 2027 के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति का पहला सार्वजनिक संकेत है।

जयराम के गढ़ में आयोजन

जयराम ठाकुर के दबदबे वाले मंडी में इतना बड़ा आयोजन करना ये सीधा बता रहा है कि कांग्रेस ने अब बीजेपी के गढ़ में सीधी चुनौती देना तय कर लिया हैयह सम्मेलन सरकार, संगठन और जनता, तीनों के लिए भावी राजनीतिक दिशा तय करने वाले कार्यक्रम में बदल चुका है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के आंसुओं से पिघले देवता चालदा महासू, वापस मुड़ी पालकी- दिए दिव्य दर्शन

कांग्रेस के लिए जीत से ज्यादा विश्वास की लड़ाई

पिछले विधानसभा चुनाव में मंडी जिला कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी हार का प्रतीक बना था। जिले की 10 में से 9 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। ऐसे में कांग्रेस का सबसे बड़ा सरकारी आयोजन यहीं करना, पार्टी के लिए इमोशनल करेक्शन और सियासी पुनरुद्धार की कवायद माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक इसे कांग्रेस की 2027 रणनीति का पहला पावर सिग्नल मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, कमरे में था युवक; मची चीख-पुकार

1100 सरकारी बसें, 2025 हजार लोगों का दावा

कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि 20 से 25 हजार लोग पड्डल मैदान में जुटेंगे। इसके लिए सरकार ने 1100 से ज्यादा सरकारी बसें चलाने का फैसला किया है।

कामगारों, पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी संख्या में बुलाया जा रहा है।

मंडी शहर कांग्रेस रंग में रंगा

शहर में कांग्रेस के झंडे, बैनर और रैली के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।सरकार लोगों को याद दिलाना चाहती है कि आपदा और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उसने काम किया है।सरकारी योजनाओं, भर्तियों, OPS, और आपदा राहत कार्यों का विस्तृत प्रदर्शन इस सम्मेलन का सबसे दिखाई देने वाला हिस्सा है।

नाम बदला, संदेश बदला

पहले इस कार्यक्रम को तीन साल का जश्न कहा जा रहा था, लेकिन मंडी जिले में आपदा की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने नाम बदल दिया।इसे अब जनता के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के इवेंट के रूप में पेश किया जा रहा है, ताकि राजनीतिक संवेदनशीलता पर सवाल न उठे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 235 शिक्षक बने हेडमास्टर : टाइम से नहीं किया ज्वाइन तो रद्द होंगे ऑर्डर- जानें

CM सुक्खू पेश करेंगे तीन वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

CM सुक्खू इस मंच से बताएंगे-

  • आपदा के बावजूद विकास कैसे किया गया
  • ओपीएस बहाली
  • सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया
  • पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार
  • 2032 तक आर्थिक रूप से सक्षम हिमाचल का रोडमैप

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह भाषण आने वाले महीनों की राजनीति का टेम्पलेट भी तय करेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : ढांक से गिरी कार, अंदर बैठे थे दो लोग- परिवार में पसरा मातम

सुरक्षा कड़ी, हाई-प्रोफाइल उपस्थिति

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सीएम सुक्खू, अध्यक्ष विनय कुमार, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और संगठन के बड़े पदाधिकारी एक मंच पर रहेंगे। पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ाई है और कार्यक्रम स्थल को हाई-सर्विलांस जोन में रखा गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख