राजनीति

#राजनीति

February 15, 2025

अनुराग बोले: सुक्खू सरकार नहीं दे रही भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन प्रोजेक्ट में अपनी हिस्सेदारी

हिमाचल को केंद्र से लगातार मिल रहा पैसा, सुक्खू सरकार रखे सकारात्मक सोच

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag Thakur Bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए दो साल से अधिक का समय हो गया है। सुक्खू सरकार अकसर केंद्र की मोदी सरकार पर हिमाचल के हकों को दबाने और आर्थिक सहायता ना करने के आरोप लगाती रहती है। सुक्खू सरकार के इन आरोपों पर आज शनिवार को हिमाचल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ी बात कही है।

बिलासपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर

दरअसल सांसद अनुराग ठाकुर आज शनिवार को बिलासपुर पहुंचे थे। यहां पर अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल के विकास के लिए लगातार पैसा दे रही है।  जरूरत सिर्फ सुक्खू सरकार को अपनी सोच साकारात्म करने की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सरकारी महिला कर्मियों को मिलेगी 60 दिन की खास मैटरनिटी लीव 

केंद्र के बजट पर रखी अपनी बात

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने केंद्र के बजट पर भी बात की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वित मंत्री निर्मलासीतारमण ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है। मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। इस बजट के बाद विपक्षियों के चेहरे मुरझा गए हैं। केंद्र के बजट से हिमाचल के किसानों से लेकर निर्धन वर्ग तक को काफी फायदा मिलेगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...


अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा की जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि इस समय भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 5वें स्थान पर पहुंच गई है और अब मोदी सरकार इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटी है कि वर्ष 2027 तक देश की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर स्थापित किया जाए। 

सुक्खू सरकार नहीं दे रही अपनी देनदारियां

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के बंदला में भारत का पहला हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज, फोरलेन सड़क, 1,700 करोड़ रुपए से अधिक व्यय वाला प्रदेश का पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा विशेष रूप से सारे देश में चर्चित है, जबकि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण भी केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम सुक्खू 17 को पेश करेंगे तीसरा बजट

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन में सुक्खू सरकार की देनदारी 2700 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस परियोजना को बंद नहीं होने दिया है। 

 

सांसद ने कहा कि भानुपल्ली -बिलासपुर रेल लाइन के प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी को सुक्खू सरकार ने रोक रखा है। जिसके चलते इस महत्तवपूर्ण प्रोजेक्ट से ना सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे हिमाचल को मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि समय बीत जाने के साथ.साथ इसका निर्माण व्यय भी बढ़ जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें : शिमला की पब्लिक ने इस 'हिमाचली समय रैना' की निकाल दी रेल, पुलिस को भेजी शिकायत

 

बता दें कि आज सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और जनता को संबोधित किया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख