#राजनीति

February 27, 2025

जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट को सीएम सुक्खू ने खोला खजाना, 100 करोड़ देने का ऐलान

मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देने का ऐलान, दो साल में पूरा होगा काम

शेयर करें:

Mandi Shiv dham Project

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुरुवार को मंडी जिला में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज किया। इस दौरान उन्हें डीसी ऑफिस में पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और उसके बाद सीएम सुक्खू ने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की और पारंपरिक जलेब में शामिल हुए।

 

इस दौरान सीएम सुक्खू ने पड्डल मैदान में जनता को संबोधित करते हुए जहां शिवरात्रि महोत्सव में आए देवी.देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की। वहीं पूर्व जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट को 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल

शिवधाम प्रोजेक्ट को 100 करोड़ देने का किया ऐलान

सीएम सुक्खू ने पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम के  अधुरे पड़े काम को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी का शिवधाम भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अगले दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जयराम ठाकुर पर भी तंज कसे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान- 3 गुटों में फंसा पेंच, इन नामों पर सहमति नहीं

जयराम ठाकुर पर कसे तंज

सीएम सुक्खू ने कहा कि मात्र कल्पना करने से कुछ नहीं होता। भगवान शिव का भव्य स्थान होना चाहिए और यही प्रदेश सरकार की मंशा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब जयराम ठाकुर की सीएम बने थे तो, लगता था कि जिला का विकास होगा, लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने बल्ह में एयरपोर्ट का शोर मचाया, लेकिन बाद में पता चला कि वह इस एयरपोर्ट को किसानों की ऊपजाउ जमीन पर बनाना चाहते थे। उन्होंने बल्ह के किसानों को न्यायपूर्ण ढंग से फैसला करने का भरोसा दिया है। 

 

यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध का तंज: कहां पैदा हुए नरेंद्र मोदी? जहां इलेक्शन-वहीं बता देते हैं अपना घर

जयराम ठाकुर की व्यक्तिगत टिप्पणी सही नहीं 

सीएम सुक्खू ने कहा कि अभी हाल ही मैं अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर गया था, उसके बाद प्रयागराज महाकुंभ में गया। लेकिन इस बीच भी जयराम ठाकुर मेरे निजी दौरे और प्रयागराज जाने पर टिप्पणी की। जो कि उचित नहीं है। जयराम ठाकुर को अपने पद का मान सम्मान करना चाहिए, और उसके बाद ही कुछ बोलना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने तलाश लिया हड़ताली पटवारी-काननूगो का विकल्प, कार्रवाई की भी तैयारी


इस दौरान सीएम सुक्खू ने एक बार फिर दोहराया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पर कभी राजनीतिक तो कभी आर्थिक संकट आया, लेकिन वह इन संकटों से घबराने वाले नहीं हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने का हर प्रयास कर लिया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज भी भाजपा नेता उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और जनहित के लिए सख्त फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख