#राजनीति

February 21, 2026

अनुराग बोले: सुक्खू सरकार में मित्रों की मौज... वेतन-भत्ते बढ़ाने-नई गाड़ियों पर खर्च किया कर्ज का पैसा

अनुराग ठाकुर का दावा, केंद्र ने सुक्खू सरकार को 1.62 लाख करोड़ दी सहायता

शेयर करें:

Anurag singh Thakur

हमीरपुर। हिमाचल का राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। एक तरफ हिमाचल की सुक्खू सरकार केंद्र और भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रही है और प्रदेश की बिगड़ी आर्थिक स्थिति का जिम्मेदार पूर्व की जयराम सरकार पर लगा रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता कांग्रेस पर कूप्रबंधन के आरोप लगा रही है। इसी बीच हिमाचल के हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर पहुंचने पर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: सीएम सुक्खू की दिल्ली में बिगड़ी तबीयत, उपचार के लिए AIIMS पहुंचे

 

अनुराग ठाकुर ने ना सिर्फ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिले धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए। वहीं कर्ज के पैसों से अपने मित्रों की मौज करवाने की बात कही। ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू ने कर्ज के पैसों से अपने मित्रों के वेतन भत्ते बढ़ाए और उनके लिए गाड़ियां और बंगले लिए।

केंद्र से 1.62 लाख करोड़ की सहायता का दावा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत हिमाचल प्रदेश को 1ण्62 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। उनका दावा था कि यह राशि कांग्रेस के पिछले दस वर्षों में मिली कुल मदद से कहीं अधिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी धनराशि मिलने के बावजूद प्रदेश में जमीनी स्तर पर विकास कार्य क्यों दिखाई नहीं दे रहे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती से जेपी नड्डा ने देश को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की स्वदेशी "टीडी" वैक्सीन; जानें इसके फायदे

कर्ज लेकर मित्रों को लाभ देने के आरोप

भाजपा सांसद ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना था कि कर्ज से प्राप्त धन का उपयोग जनता के कल्याण के बजाय मित्रों के वेतन-भत्ते बढ़ाने, नई गाड़ियां खरीदने और सरकारी बंगले उपलब्ध कराने में किया गया। उन्होंने इसे जनता के पैसे की खुली बर्बादी करार दिया और कहा कि प्रदेश को कर्ज में डुबोकर राजनीतिक लाभ साधने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी पर भी निशाना

बैठक के दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते.करते अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में जा रहा था शिक्षक, अचानक सड़क से 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी, उड़े परखच्चे

तकनीक और एआई को लेकर भी उठाए सवाल

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को तकनीक आधारित रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस विकास और नवाचार में बाधा बन रही है। उनके अनुसार एआई और डिजिटल नवाचार भविष्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनका विरोध युवाओं के हितों के खिलाफ है।

राजस्व घाटा और केंद्र की मदद पर बहस

ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। उनका दावा था कि केंद्र सरकार ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत समय पर सहायता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार वित्तीय प्रबंधन में विफल रही है और कर्ज के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

बैठक के अंत में अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं और कथित विफलताओं को उजागर करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से निराश है और आने वाले समय में राजनीतिक परिवर्तन तय है। बैठक में प्रदेशभर से आए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख