#विविध
February 21, 2026
BREAKING हिमाचल: सीएम सुक्खू की दिल्ली में बिगड़ी तबीयत, उपचार के लिए AIIMS पहुंचे
स्वास्थ्य जांच और जरूरी टेस्ट कराने के बाद हिमाचल सदन लौटे सीएम सुक्खू
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके चलते उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया। जहां सीएम सुक्खू का उपचार किया गया है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने सीएम सुक्खू के कुछ जरूरी टेस्ट करने के बाद उन्हें वापस हिमाचल सदन भेज दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 19 तारीख को दिल्ली पहुंचे थे। जहां बीते रोज 20 फरवरी को सीएम सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। आज शनिवार को उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस हाईकमान से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती से जेपी नड्डा ने देश को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की स्वदेशी "टीडी" वैक्सीन; जानें इसके फायदे
बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जरूरी परीक्षण किए। जरूरी टेस्ट करने के बाद वह हिमाचल सदन लौट आए हैं और फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में आराम कर रहे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री कुछ समय से पैंक्रियाज और पेट से जुड़ी संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी वे शिमला स्थित आईजीएमसी और दिल्ली के एम्स में उपचार ले चुके हैं। चिकित्सकों ने इस बार भी उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। शुरुआती जांच रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है, हालांकि विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।
जांच के बाद मुख्यमंत्री हिमाचल सदन लौट आए और फिलहाल वहीं विश्राम कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार यदि स्वास्थ्य अनुमति देता है तो वे सीमित बैठकों में वर्चुअल रूप से शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार और कांग्रेस नेतृत्व दोनों उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
मुख्यमंत्री सुक्खू इस बार दिल्ली दौरे पर अकेले नहीं थेए बल्कि राज्य के अहम मुद्दों और वित्तीय मामलों पर चर्चा के लिए वे पूरी कैबिनेट के साथ राजधानी पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात, वित्तीय पैकेज और राज्य से जुड़े विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा का था। स्वास्थ्य खराब होने से निर्धारित कार्यक्रमों में आंशिक बदलाव करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे
चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को फिलहाल कामकाज से दूरी बनाकर आराम करने की सलाह दी है। राज्य के अधिकारियों और मंत्रियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं ताकि शासन.प्रशासन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। हिमाचल प्रदेश के लोगों की नजर अब आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हुई है।