#राजनीति

October 19, 2025

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : प्रियंका गांधी की फीडबैक से बाली की मजबूत एंट्री, ये 5 नाम हुए शॉर्टलिस्ट

कांगड़ा से बढ़ सकती है नई सियासी ताकत की संभावना

शेयर करें:

CongressHighCommand

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने पांच वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं के नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। यह सूची अब आलाकमान के पास है और दीपावली के बाद किसी भी समय नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा संभव मानी जा रही है।

बाली भी बने प्रबल दावेदार

जानकारी के अनुसार, इस दौड़ में कांगड़ा जिले से विधायक और एचपीटीडीसी के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में बाली के प्रदर्शन और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया है।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व उपप्रधान को दिनदहाड़े मारी गो*ली, आरोपी फरार- गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

 

रघुवीर बाली का संबंध हिमाचल के सबसे बड़े राजनीतिक ज़िले कांगड़ा से है, और इस क्षेत्र से वर्तमान में मंत्रिमंडल में केवल दो सदस्य हैं। ऐसे में बाली की दावेदारी को क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से भी मजबूत माना जा रहा है।

मंत्रीपद छोड़ने को तैयार रोहित

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भी अपने हालिया बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने कहा है कि वह अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन अगर आलाकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे इसे पूरी निष्ठा से निभाने के लिए तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के भाई को मिली जमानत, 25 वर्षीय युवती ने लगाए हैं नीचता के आरोप

 

इसी तर्ज पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है, तो वह मंत्री पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं, ताकि संगठन को पूरी तरह समर्पित होकर संभाल सकें।

प्रतिभा सिंह भी इस रेस में बराबरी पर

इसके अलावा मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस रेस में बराबरी पर बनी हुई हैं। वह कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें हाईकमान के फैसले पर पूरा भरोसा है और पार्टी जिसे भी यह दायित्व सौंपेगी, वे उसे स्वीकार करेंगी। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का नाम भी लंबे समय से अध्यक्ष पद की संभावित सूची में शामिल बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री विक्रमादित्य की इमोशनल अपील, बोले- अब मुझे राजा या टिक्का न कहें, समय बदल चुका है

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हाल ही में दिल्ली जाकर आलाकमान से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने प्रदेश संगठन में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अपनी राय दी है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अब यह प्रक्रिया अधिक लंबी नहीं खिंचेगी।

दस महीने बिना संगठन बीते

कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि प्रदेश में संगठन जल्द सक्रिय हो, क्योंकि निकट भविष्य में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव होने हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बीते दस महीनों से बिना नई टीम के ही संगठन चला रही हैं, इसलिए पार्टी चाहती है कि जल्द नया अध्यक्ष चुना जाए ताकि चुनावी रणनीति को मजबूती दी जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख