#राजनीति

October 13, 2025

सीएम सुक्खू बोले: राजा साहब के साथ 30 साल किया काम, उन्ही के दिखाए रास्ते पर चलने का है प्रयास

गांधी परिवार का जताया आभार, कहा हमेशा हिमाचल को दिया स्नेह और सहयोग

शेयर करें:

CM Sukhu shimla ridge

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के विकास के अग्रदूत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने रिमोट के माध्यम से प्रतिमा से पर्दा हटाकर इसे आम जनता और नेताओं के सामने प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान रिज मैदान वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। प्रदेश भर से सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे, जिससे रिज पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि रिज पर बैठने को लेकर हल्की.फुल्की खिंचाई भी देखने को मिली और पुलिस को भी काफी मशकत करनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें : जब विपक्ष के विधायक ने कसा तंज, 'जय हनुमान' बोलकर सबका दिल जीत गए थे पूर्व CM वीरभद्र सिंह

सीएम सुक्खू ने साझा किए वीरभद्र सिंह के योगदान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरभद्र सिंह की उपलब्धियों और उनके जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुझे 30 साल तक वीरभद्र सिंह जी के साथ काम करने का अवसर मिला। उनके अनुभव और दूरदर्शिता ने हमें प्रदेश के विकास के नए आयाम दिखाए। उन्होंने हिमाचल में सड़कों का व्यापक नेटवर्क बिछाया, बिजली का विस्तार किया और शिक्षा सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने आधुनिक हिमाचल की नींव पाई। हम आज भी स्व वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल BREAKING : एक और बस पलटी, 25 लोग पहुंचे अस्पताल- जा रहे थे शादी में मिलनी करने

हमारे लिए यह गर्व की बात है कि गांधी परिवार ने हमेशा हिमाचल को अपना स्नेह और सहयोग दिया। सीएम सुक्खू ने विशेष रूप से गांधी परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सदैव उनके ऋणी रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का भी आभार जताया, जिसने वीरभद्र सिंह को छह बार मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की दिशा तय करने का अवसर दिया।

प्रतिभा सिंह ने जताया आभार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का इस समारोह में आना और प्रतिमा का अनावरण करना इस बात का प्रतीक है कि वीरभद्र सिंह के योगदान और उनके व्यक्तित्व की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी मान्यता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश और देश दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पल है।

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह: छह दशक का अद्भुत राजनीतिक सफर, जिसने बदली हिमाचल की तकदीर

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से था विशेष लगाव

वीरभद्र सिंह अपने जीवनकाल में हिमाचल प्रदेश के हर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत बने। वे कार्यकर्ताओं की हर समस्या को व्यक्तिगत रूप से समझते और उसका समाधान सुनिश्चित करते थे। उनके व्यक्तित्व में करुणा और लोकतांत्रिक नेतृत्व की मिसाल देखने को मिलती थी। यही कारण है कि आज भी उनके प्रिय और विश्वसनीय नेतृत्व के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश के नेताओं में गहरी श्रद्धा और लगाव देखा गया।

विक्रमादित्य सिंह ने पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प जताया

प्रतिमा अनावरण समारोह के अंत में वीरभद्र सिंह के पुत्र और हिमाचल प्रदेश के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का सबसे भावनात्मक क्षण है। मुझे अपने पिता का पुत्र होने पर गर्व है। पिता जी ने जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करना मेरा संकल्प है। मैं जीवनभर हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। इस अवसर पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का स्नेह और सम्मान मेरे पिता के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है, जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख