#राजनीति

October 5, 2025

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए नेताओं को भी मिली जगह

जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित 24 बने स्थायी सदस्य

शेयर करें:

sudhir sharma anurag thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से ठीक पहले हिमाचल भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। बड़ी बात यह है कि हिमाचल भाजपा ने अपनी कार्यसमिति में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी जगह दी है। आज रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए 2025 के राजनीतिक मिशन की रूपरेखा भी स्पष्ट कर दी है।

 

राजीव बिंदल ने कहा कि कार्यसमिति में इस बार पार्टी ने अनुभव, संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है। खास बात यह है कि भाजपा ने कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर भी विश्वास जताया है और उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : खेल जगत में अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हिमाचल के युवा खिलाड़ियों में जगी नई उम्मीदें

24 वरिष्ठ नेता बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

भाजपा ने संगठन के शीर्ष स्तर पर 24 दिग्गज नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। इनमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद कंगना रणौत, इंदु गोस्वामी, हर्ष महाजन, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, रविंद्र सिंह रवि, सरवीण चौधरी, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, पूर्व डिप्टी स्पीकर हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और राजेंद्र गर्ग है।

कांग्रेस से आए नेताओं को भी मिला सम्मान

नई कार्यसमिति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं पर भरोसा जताया है। सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल जैसे पूर्व कांग्रेस नेता, जो अब भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, उन्हें कार्यसमिति में स्थान देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन में समर्पण और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी, चाहे नेता किसी भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आए हों।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 35 वर्षीय युवक शराब के नशे में दे रहा था गा*लियां, शख्स ने सांसें ही छीन लीं; किया गिरफ्तार

105 सदस्यीय कार्यसमिति में नई ऊर्जा

भाजपा की इस बार की कार्यसमिति में 105 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्टी ने इस सूची में जातीय, क्षेत्रीय और संसदीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है, ताकि संगठन का हर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व मजबूत हो।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन की झलक

कार्यसमिति में सिरमौर से चंबा तक और किन्नौर से कांगड़ा तक के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने महिलाओं, युवाओं और ओबीसी वर्ग से जुड़े नेताओं को भी पर्याप्त स्थान दिया है। रीता धीमान, कमलेश कुमारी, चैतन्य शर्मा, विशाल नैहरिया, रजत ठाकुर, और नीलम सरैक जैसे नाम इस रणनीति का उदाहरण हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना घर से निकले 'मैडम जी' की स्कूल रजिस्टर में लगी हाजिरी, हुई सस्पेंड

भाजपा मिशन 2027 की तैयारी में जुटी

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा की यह नई कार्यसमिति 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का रोडमैप तय करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कांग्रेस से आए नेताओं को जगह देना भाजपा की “संगठन विस्तार” की नीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह हर उस नेता को सम्मान देगी जो कांग्रेस की नीतियों से असंतुष्ट होकर भाजपा के विचारधारा से जुड़ना चाहता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी, 6 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि

इन्हें बनाया गया कार्यसमिति सदस्य

इसी प्रकार कार्यसमिति सदस्य विधायक सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, जेआर कटवाल, इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, डा. जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, लोकेंद्र कुमार, दीपराज कपूर, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, विजय मनकोटिया, पवन नय्यर, अर्जुन सिंह, जिया लाल, विनोद चंदेल, विक्रम जरयाल, गोविंद शर्मा, केएल ठाकुर, बलवीर चौधरी, विजय अग्निहोत्री, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, रविन्द्र धीमान, लखविंदर राणा, अरूण मेहरा, डा. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, परमजीत सिंह पम्मी, विशाल नैहरिया, संजय सूद, देवेन्द्र भूट्टो, चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह, रवि ठाकुर, विशाल चौहान, चेतन बरागटा, रजत ठाकुर, धनेश्वरी ठाकुर, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह, रणवीर सिंह को स्थान दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: SDM ने पलटा मामला, नीचता का आरोप लगाने वाली महिला पर ही दर्ज करवा दिया केस

प्रकाश राणा का नाम भी शामिल

इसके अलावा आशुतोष वैद्य, विजय परमार, प्रकाश राणा, संजय गुलेरिया, नरोतम ठाकुर, नारायण सिंह, अजय श्याम, रवि मेहता, कौल नेगी, शशिबाला, मीरा आनंद, परमजीत मनकोटिया, वंदना गुलेरिया, नीलम सरैक, नीना शर्मा, नरेश खापड़ा, प्रताप सिंह तोमर, बलवीर ठाकुर, रोनकी राम शर्मा, बलदेव भंडारी, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, देशराज शर्मा, विजय बहल, हरीश शर्मा, प्रवेश चंदेल, जगजीत सिंह मनकोटिया, डॉ. रामपाल सैणी, हरदयाल सिंह चंदेल, बलवीर बग्गा को सदस्य बनाया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख